फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Relief to consumers, LPG cylinder prices decreased in himachal

उपभोक्ताओं को राहत, हिमाचल में सस्ता हुआ रसोई गैस सिलिंडर

Tue, 03 Mar 2020 05:00 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Tue, 03 Mar 2020 05:00 AM IST
विज्ञापन
Relief to consumers, LPG cylinder prices decreased in himachal

दिल्ली विधानसभा के चुनाव निपटते ही फरवरी में बढ़े गैस सिलिंडर के दाम मार्च में घट गए हैं। इस माह रसोई गैस सिलिंडर 53 रुपये सस्ता हुआ है। गैर सब्सिडी गैस सिलिंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं को 848 रुपये चुकाने पड़ेंगे। होम डिलीवरी चार्जिस अलग से देने होंगे। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर के दाम 84 रुपये घटे हैं। मार्च में 1465 रुपये में व्यवसायिक सिलिंडर मिलेगा। 

विज्ञापन


मार्च में घरेलू उपभोक्ताओं को सिलिंडर लेने के लिए 848 रुपये चुकाने पड़ेंगे। होम डिलीवरी के लिए अलग से 52.50 रुपये चुकाने होंगे। घरेलू सिलिंडरों की डिलीवरी पर पांच फीसदी जीएसटी लगता है। घरेलू उपभोक्ताओं को इस माह कुल 900 रुपये देने होंगे। 50 रुपये की होम डिलीवरी पर ढाई रुपये जीएसटी के लगते हैं। पहल योजना से जुड़ चुके उपभोक्ताओं को मिलने वाली सब्सिडी अभी तय नहीं हुई है।
विज्ञापन


मार्च 2020 तक घरेलू उपभोक्ताओं को सब्सिडी कोटे के तहत 12 गैस सिलिंडर मिलेंगे। सब्सिडी कोटे के सिलिंडर समाप्त करने वाले उपभोक्ताओं को बाजार कीमत देनी होगी। उधर, व्यवसायिक सिलिंडर 1465 रुपये में मिलेगा। 59.50 रुपये डिलीवरी चार्ज अलग से लगेंगे। इसमें 50 रुपये डिलीवरी और साढ़े नौ रुपये जीएसटी है। व्यवसायिक सिलिंडरों की डिलीवरी पर 18 फीसदी जीएसटी लगता है। पूरे प्रदेश में गैस सिलिंडर की नई दरें लागू हो गई हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed