फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Relief to businessmen, now sitting at home Will be able to deposit lease and rent

Shimla News: कारोबारियों को राहत, अब घर बैठे जमा कर सकेंगे लीज और किराया

Fri, 26 Jul 2024 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jul 2024 11:59 PM IST
विज्ञापन
Relief to businessmen, now sitting at home
Will be able to deposit lease and rent
खास खबर...
विज्ञापन

शहर में नगर निगम की हैं 1300 से ज्यादा संपत्तियां हैं किराये और लीज पर, ऑनलाइन भुगतान की मिलेगी सुविधा
नगर निगम की सभी संपत्तियों का रिकॉर्ड भी होगा ऑनलाइन
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी में नगर निगम की सैकड़ों संपत्तियों का किराया अब कारोबारी घर बैठे जमा कर सकेंगे। यही नहीं शहर में निगम की कुल कितनी संपत्तियां हैं, यह किसके पास किराये या लीज पर हैं, किससे कितना किराया लेना है, पहली बार इसका पूरा रिकॉर्ड ऑनलाइन होगा।

प्राॅपर्टी टैक्स और कूड़ा शुल्क की तर्ज पर नगर निगम अब किराया बिल भुगतान की भी ऑनलाइन सुविधा देने जा रहा है। अगस्त से इस सेवा को लांच करने की तैयारी है। निगम ने इसका साॅफ्टवेयर तैयार कर लिया है। नगर निगम की वेबसाइट पर लीज रेंट पेमेंट नाम से इसका विकल्प उपलब्ध करवा दिया है। हालांकि इस पर अगस्त से ही भुगतान की सुविधा मिलेगी। शहर में नगर निगम की 1300 से ज्यादा संपत्तियां किराये और लीज पर हैं। इनमें 1100 से ज्यादा दुकानें शामिल हैं। ज्यादातर दुकानें लोअर बाजार, रामबाजार, सब्जी मंडी, आजीविका भवन, मालरोड, लक्कड़ बाजार, रिवोली मार्केट, संजौली, बालूगंज, विकासनगर क्षेत्र में हैं। आजीविका भवन को छोड़कर बाकी सभी दुकानदारों को किराये के सालाना बिल जारी होते हैं। निगम की कुछ संपत्तियां सरकारी विभागों को भी दफ्तर, स्टोर के लिए किराये पर दी हैं। कुछेक जगह जमीन भी लीज पर दी गई है।
विज्ञापन




अब कैश काउंटर पर नहीं लगेंगी लाइनें
किरायेदार अभी तक बिल जमा करने के लिए कैश काउंटर पर लाइनें लगाते थे। लेकिन अब यह घर बैठे ही इसका भुगतान कर सकेंगे। नगर निगम की संपदा शाखा इन दिनों किराये के बिल तैयार कर रही है। निगम प्रशासन का कहना है कि अगस्त के अंत तक सभी किरायेदारों को यह बिल जारी हो जाएंगे। इन बिलों का कैश काउंटर के अलावा आनलाइन भुगतान भी किया जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट


अगस्त में शुरू होगी सुविधा : आयुक्त
इसी साल से कारोबारी किराया और लीज का आनलाइन भुगतान कर सकेंगे। अगस्त से इसकी ऑनलाइन सेवा शुरू करने जा रहे हैं। इसका साॅफ्टवेयर तैयार कर लिया गया है।
-भूपेंद्र अत्री, आयुक्त नगर निगम शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article