{"_id":"6ae4aa82de0949a3070adbd1","slug":"relief-on-shop-rents-approval-for-new-sports-grounds-and-roads-and-dearness-allowance-for-employees-shimla-news-c-19-1-sml1007-812965-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: दुकानों के किराए में राहत, नए खेल मैदानों\nसड़कों को मंजूरी, कर्मियों को महंगाई भत्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: दुकानों के किराए में राहत, नए खेल मैदानों सड़कों को मंजूरी, कर्मियों को महंगाई भत्ता
विज्ञापन
महापौर सुरेंद्र चौहान की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में लिए गए अहम फैसले
कर्मचारियों को मिलेगा महंगाई भत्ता, दिवाली पर एडवांस में ले सकेंगे लोन, हर साल की बजाय अब पांच साल बाद बढ़ेगा किराया
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। दिवाली से पहले नगर निगम ने शहर के युवाओं, कारोबारियों और कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है। महापौर सुरेंद्र चौहान और उपमहापौर उमा कौशल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हुई नगर निगम की मासिक बैठक में कई राहत भरे फैसले लिए गए हैं।
शहर में नगर निगम के सबसे बड़े शॉपिंग मॉल आजीविका भवन के सैकड़ों दुकानदारों को इससे बड़ी राहत मिली है। इनकी दुकानों का किराया अब हर साल की बजाय पांच साल बाद दस फीसदी बढ़ाया जाएगा। इस परिसर में 200 से ज्यादा दुकानें बनी हैं। सदन ने शहर में सात नए खेल मैदान बनाने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दे दी है। 2.20 करोड़ रुपये से इनका निर्माण किया जाएगा। महापौर ने अन्य वार्डाें के पार्षदों से भी प्रस्ताव मांगें हैं। नगर निगम कर्मचारियों को पांच फीसदी महंगाई भत्ता देने को भी सदन ने मंजूरी दे दी है। यही नहीं निगम कर्मचारियों को दिवाली के उपलक्ष्य पर 30 हजार रुपये एडवांस ऋण की भी सुविधा मिलेगी। यह ऋण बाद में कर्मचारियों की तनख्वाह से किस्तों में काटा जाएगा। पेंशनरों को महंगाई भत्ता 45 से बढ़ाकर 50 फीसदी देने के प्रस्ताव को भी सदन ने मंजूरी दी। इससे हर साल निगम पर 34 लाख रुपये का आर्थिक बोझ पड़ेगा। नगर निगम अपनी खाली जमीनों पर व्यावसायिक परिसर बनाएगा। इससे कमाई होगी। सदन ने इसी कड़ी में कैथू में खाली जमीन पर दुकानें बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। पार्षद कांता सुयाल के अनुसार बेकार खाली पड़ी जमीन से निगम को हर साल कमाई होगी।
इन वार्डों में बनेंगे मैदान
सांगटी वार्ड में 26.57 लाख रुपये, ढली में 4.31 लाख, फागली में 24.37 लाख, बीरखाना, कनलोग में 30.77 लाख, टुटीकंडी में 24.81 लाख, सेक्टर तीन न्यू शिमला में 26.67 लाख में और घाटड़ू विकासनगर 44.21 लाख रुपये से खेल मैदान का निर्माण होगा।
विज्ञापन
अहम इनसेट
सदन में लिए अन्य फैसले
कैथू में नेगी हाउस से कसोट तक 18.05 लाख से एंबुलेंस सड़क बनेगी
मज्याठ में हैंडपंप से स्कूल तक बनी सड़क की 24.58 लाख से होगी मरम्मत
लोकल बसस्टैंड पर बने नए परिसर में दुकानों, गोदामों का होगा आवंटन
खाद्य सुरक्षा विभाग को दफ्तर के लिए स्थान देगा निगम
ढली में मंदिर के लिए जमीन देने का प्रस्ताव रद्द
निगम की संपत्तियां मृत्यु के बाद वारिसों के नाम करने के तीन आवेदनों को मंजूरी
स्माइल बैगर योजना के तहत तैनात होंगे सुरक्षा कर्मी
न्यू शिमला-रझाणा सड़क होगी दुरुस्त
पार्षद निशा ठाकुर ने न्यू शिमला रझाणा सड़क की खस्ता हालत पर सवाल उठाए। केबल बिछाने के लिए खोदी सड़क आज तक ठीक नहीं की गई। मेयर सुरेंद्र चौहान ने इसका एस्टीमेट बनाने के निर्देश दिए। पार्षद ममता चंदेल ने संजौली आईजीएमसी सड़क की टारिंग न होने पर सवाल उठाए। मेयर ने कंपनी को जल्द इसकी मरम्मत के निर्देश दिए। पार्षद आशा शर्मा के प्रस्ताव पर सदन ने फैसला लिया कि पार्क में लगे झूलों के पास इन्हें इस्तेमाल करने के लिए आयुसीमा लिखी जाएगी जिससे बच्चों के लिए लगे झूलों पर बड़े लोग न बैठें।