फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Dharamshala News ›   Relief: Himachal APL families will get 14 kg flour in May

राहत: हिमाचल में एपीएल परिवारों को मई में मिलेगा 14 किलो आटा

Fri, 30 Apr 2021 05:43 PM IST
Krishan Singh अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग/धर्मशाला
अमर उजाला नेटवर्क, मंडी/करसोग/धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Fri, 30 Apr 2021 05:43 PM IST
विज्ञापन
Relief: Himachal APL families will get 14 kg flour in May
आटा

कोरोना काल में हजारों एपीएल परिवारों के लिए राहत भरी खबर है। सार्वजनिक वितरण प्रणाली में मई महीने में एपीएल परिवारों को 14 किलो आटा मिलेगा, जो प्रति राशनकार्ड 2.50 किलो अधिक होगा। मार्च और अप्रैल माह में गरीबी रेखा से ऊपर रहने वाले परिवारों को 11.50 किलो आटा प्रति राशन कार्ड दिया जा रहा था। सरकार ने चावल के कोटे में कोई परिवर्तन नहीं किया है। दो महीनों में भी एपीएल परिवारों को इसी मात्रा में चावल का कोटा दिया गया।

विज्ञापन


प्रदेश सरकार ने मई महीने के लिए आटा और चावल के कोटे का जिला के हिसाब से आवंटन कर दिया है। इसके बाद विकास खंडों के लिए भी राशन के कोटे की मात्रा निर्धारित की गई है। करसोग विकास खंड के खाद्य निरीक्षक जगतराम ने बताया कि प्रदेश सरकार ने आटे के कोटे में बढ़ोतरी की है। उन्होंने कहा कि मई महीने में एपीएल परिवारों को सार्वजनिक वितरण प्रणाली में 14 किलो आटा प्रति राशन कार्ड दिया जाएगा। 

विज्ञापन

मई में हर गरीब परिवार को  एक किलो मुफ्त काले चने

 मई महीने में हिमाचल प्रदेश के हर गरीब परिवार को एक किलो मुफ्त चने दिए जाएंगे। खाद्य, आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने बताया कि सरकार ने फैसला लिया है कि प्रदेश के हर गरीब परिवार को एक किलो मुफ्त काले चने दिए जाएंगे। सरकार ने यह फैसला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीबों को पांच किलो गेहूं और चावल मुफ्त देने की घोषणा के बाद लिया है। दूसरे राज्यों की ही तरह प्रदेश में भी गरीबों को प्रधानमंत्री मोदी की घोषणा के बाद मिलने वाला मुफ्त राशन भी मई महीने से मिलना शुरू हो जाएगा। इसमें गरीब परिवारों के हर सदस्य के हिसाब से तीन किलो चावल और दो किलो गेहूं मुफ्त में दिया जाएगा।

प्रदेश में बीपीएल, अंत्योदय और पीएचएच की तीन श्रेणियों में आने वाले गरीबों को यह मुफ्त राशन और चने मिलेंगे। केंद्र की तरफ से मिलने वाला राशन मई और जून दो महीने मिलेगा। वहीं, सरकार की तरफ से दिए जाने वाले काले चने सिर्फ मई महीने में ही दिए जाएंगे। केंद्र सरकार की तरफ मिलने वाला पांच किलो राशन परिवार के हर सदस्य के हिसाब से मिलेगा, जबकि प्रदेश सरकार की तरफ से मिलने वाले एक किलो काले चने एक राशन कार्ड पर एक किलो ही मिलेंगे। मोदी के ओदश के बाद अधिकारी भी अपने स्तर पर काम कर रहे हैं। सचिवालय से आदेश आते ही प्रदेश भर में 27 लाख गरीब परिवारों को अनाज वितरित होने का काम शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed