Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Pakistan Minister Musadik Malik Terrorism Questions India Talks

भारत में आतंकी हमलों पर घिरे पाकिस्तानी मंत्री: सबूत मांगकर सवालों से बचते दिखे मुसादिक, बातचीत की लगाई गुहार?

Sun, 22 Nov 2026 10:06 PM IST
राकेश कुमार एएनआई, नई दिल्ली।
एएनआई, नई दिल्ली। Published by: राकेश कुमार Updated Sun, 22 Nov 2026 10:06 PM IST
सार

नई दिल्ली में एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम के दौरान पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक भारत में हुए आतंकी हमलों से जुड़े सवालों का सीधा जवाब देने से बचते नजर आए। उन्होंने आतंकवाद पर चर्चा के लिए सबूतों के आदान-प्रदान और द्विपक्षीय व बहुपक्षीय बातचीत का प्रस्ताव दिया। भारत ने पिछले 12 वर्षों में आतंकवाद के खिलाफ सुरक्षा व्यवस्था और अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों को मजबूत किया है।
 

विज्ञापन
Pakistan Minister Musadik Malik Terrorism Questions India Talks
मुसादिक मलिक, पाकिस्तान के मंत्री - फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

नई दिल्ली में आयोजित पहले एससीओ सभ्यता संवाद कार्यक्रम में पाकिस्तान के मंत्री मुसादिक मसूद मलिक ने एक बार फिर भारत में हुए आतंकी हमलों को लेकर सीधे सवालों का जवाब देने से बचते नजर आए। उनसे पूछा गया कि पाकिस्तान से संचालित आतंकी नेटवर्क और भारत में हुए हमलों के लिए इस्लामाबाद ने क्या कार्रवाई की है? इस पर उन्होंने पाकिस्तान की जिम्मेदारी स्वीकार करने के बजाय सबूतों की मांग की और आतंकवाद के मुद्दे पर भारत के साथ द्विपक्षीय और बहुपक्षीय बातचीत की पेशकश की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान भी आतंकवाद से प्रभावित है और उसके हजारों नागरिक चरमपंथ और आतंकवाद का शिकार हुए हैं।
विज्ञापन


मुसादिक मसूद ने क्या-क्या कहा? 
मुसादिक मसूद मलिक से जब पाकिस्तान से जुड़े आतंकी हमलों को स्वीकार करने और वहां सक्रिय आतंकी संगठनों पर कार्रवाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि इस मुद्दे पर कोई भी चर्चा सबूतों के आधार पर होनी चाहिए। उन्होंने आतंकवाद को पूरे क्षेत्र की साझा समस्या बताते हुए कहा कि इसका मिलकर समाधान निकालना जरूरी है।
विज्ञापन


मुसादिक मसूद मलिक ने कहा कि आतंकवाद से जुड़े सभी सबूत और तथ्य पारदर्शी तरीके से एक-दूसरे के सामने रखे जाने चाहिए। इसके लिए एक ऐसा मंच बनाया जाना चाहिए, जहां हर मुद्दे पर उपलब्ध सबूतों के आधार पर चर्चा हो सके। उन्होंने दावा किया कि पाकिस्तान के हजारों लोग भी चरमपंथ और आतंकवाद के शिकार हुए हैं। उनके मुताबिक, पाकिस्तान अपने नागरिकों की सुरक्षा पर ध्यान दे रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पूरा क्षेत्र आतंकवाद के संकट से जूझ रहा: मुसादिक मसूद मलिक
पाकिस्तानी मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई में पाकिस्तान की जिम्मेदारी पर सीधे जवाब देने के बजाय कहा कि इस समस्या को खत्म करने में पाकिस्तान की सबसे ज्यादा हिस्सेदारी है। उन्होंने दावा किया कि पूरा क्षेत्र आतंकवाद के संकट से जूझ रहा है और पाकिस्तान इसे समाप्त करने के लिए सहयोग करना चाहता है। हालांकि, उन्होंने पाकिस्तान में सक्रिय आतंकी नेटवर्क के खिलाफ की गई किसी ठोस कार्रवाई का ब्योरा नहीं दिया। उन्होंने कहा कि आतंकवाद के मुद्दे पर सभी पक्षों को अपने-अपने सबूत सामने रखने चाहिए, ताकि मिलकर इसका समाधान निकाला जा सके।

यह भी पढ़ें: '50 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए': पीएम मोदी बोले- कुछ लोगों को सच मानने में हिचक; कार्यकर्ताओं से कही ये बात


भारत से लगाई बातचीत की गुहार
मलिक ने भारत से बातचीत की गुहार लगाई है। उन्होंने कहा कि अगर कोई इस समस्या का स्थायी समाधान चाहता है और केवल विवाद बढ़ाना नहीं चाहता, तो बातचीत के रास्ते पर आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जब भी इस मुद्दे पर चर्चा होगी, वह सबूतों के आधार पर होगी। मलिक ने कहा कि पाकिस्तान कई मंचों पर भारत के साथ द्विपक्षीय बातचीत में सबूत साझा करने का प्रस्ताव दे चुका है। इसके अलावा उसने बहुपक्षीय मंच पर भी इस मुद्दे को उठाने की बात कही है। उन्होंने कहा कि भारत अपने सबूत पेश करे और पाकिस्तान अपने तथ्य रखे, ताकि आतंकवाद से जुड़े सभी मुद्दों पर चर्चा की जा सके।

आतंकवाद के खिलाफ भारत ने उठाए कई कदम
भारत ने सीमा पार से होने वाले आतंकवाद और राज्य प्रायोजित आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई है। आतंकवादी नेटवर्क, उनकी फंडिंग और उन्हें मिलने वाले सुरक्षित ठिकानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए सुरक्षा एजेंसियों के साथ कूटनीतिक स्तर पर भी प्रयास किए गए हैं। पिछले 12 वर्षों में भारत ने आतंकवाद से निपटने के लिए कानूनी ढांचे, संस्थागत व्यवस्था और खुफिया सूचनाओं के आदान-प्रदान को मजबूत किया है। केंद्र और राज्य की एजेंसियों के बीच बेहतर तालमेल बनाने पर भी जोर दिया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed