Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   World ›   Suspected Sea Drone Attack Hits Russian Vessel at Naval Base in Libya, Explosion and Fire Reported

लीबिया: रूसी जहाज पर समुद्री ड्रोन से हमला, ईंधन भरवाने पहुंचा था पोत; नौसैनिक अड्डे पर धमाके के बाद भीषण आग

Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, काहिरा Published by: शिवम गर्ग Updated Sun, 22 Nov 2026 11:21 PM IST
सार

लीबिया के बेंगाजी नौसैनिक अड्डे पर खड़े रूसी जहाज को संदिग्ध समुद्री ड्रोन से निशाना बनाया गया। हमले के बाद विस्फोट और आग लग गई। रूस के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई है।

विज्ञापन
Suspected Sea Drone Attack Hits Russian Vessel at Naval Base in Libya, Explosion and Fire Reported
रूसी जहाज पर हमला - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तरी अफ्रीकी देश लीबिया में रविवार तड़के एक रूसी जहाज को संदिग्ध समुद्री ड्रोन से निशाना बनाया गया। यह हमला पूर्वी लीबिया के बेंगाजी स्थित नौसैनिक अड्डे पर हुआ। हमले के बाद जोरदार विस्फोट हुआ और जहाज में आग लग गई। लीबिया के पूर्वी हिस्से की सरकार ने इस घटना की जानकारी दी है। फिलहाल किसी संगठन ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।

विज्ञापन


ईंधन और जरूरी सामान लेने पहुंचा था जहाज
लीबिया की पूर्वी सरकार की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रूसी जहाज रूस और पूर्वी लीबिया की सरकार के बीच हुए सहयोग समझौते के तहत नौसैनिक अड्डे पर पहुंचा था। यहां जहाज में ईंधन भरा जाना था और जरूरी सामान की आपूर्ति होनी थी। हालांकि, सरकार ने जहाज के नाम, उसकी पहचान और उसमें मौजूद सामान के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है। हमले के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन


रूस के साथ मिलकर होगी हमले की जांच
लीबिया की पूर्वी सरकार ने बताया कि हमले की परिस्थितियों, इसके स्रोत और इसके पीछे शामिल पक्ष का पता लगाने के लिए रूस के साथ संयुक्त जांच शुरू की गई है। अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि समुद्री ड्रोन कहां से आया था और इसे किसने भेजा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मार्च में भी रूसी टैंकर को बनाया गया था निशाना
लीबिया में रूसी जहाज पर हुआ यह हमला ऐसे समय हुआ है, जब इससे पहले मार्च में भी भूमध्य सागर में एक रूसी टैंकर को संदिग्ध समुद्री ड्रोन हमले में निशाना बनाया गया था। उस समय लीबियाई अधिकारियों ने बताया था कि यूक्रेनी सेना के जवानों ने पश्चिमी लीबिया में एक गुप्त समझौते के तहत यह कार्रवाई की थी।

अधिकारियों के मुताबिक, यूक्रेनी सेना के जवान मुख्य रूप से तटीय शहर मिसराता के एक एयरबेस पर सक्रिय थे। इनमें ज्यादातर ड्रोन विशेषज्ञ शामिल थे। इसके अलावा वे राजधानी त्रिपोली और तटीय शहर जाविया की अन्य सैन्य सुविधाओं पर भी मौजूद थे।


2011 से राजनीतिक संकट से जूझ रहा लीबिया
लीबिया में साल 2011 से राजनीतिक अस्थिरता बनी हुई है। उस समय नाटो समर्थित विद्रोह के दौरान लंबे समय तक देश पर शासन करने वाले तानाशाह मुअम्मर गद्दाफी की सत्ता गिर गई थी। बाद में उनकी हत्या कर दी गई। इसके बाद से लीबिया दो हिस्सों में बंटा हुआ है। देश की राजधानी त्रिपोली में संयुक्त राष्ट्र समर्थित सरकार है, जबकि पूर्वी हिस्से में एक अलग प्रतिद्वंद्वी प्रशासन काम कर रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get latest World News headlines in Hindi related political news, sports news, Business news all breaking news and live updates. Stay updated with us for all latest Hindi news.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed