{"_id":"64bac624fc332d5d2a05637b","slug":"relief-from-toll-tax-for-six-months-on-the-in-disrepair-kullu-manali-four-lane-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: खस्ताहाल कुल्लू-मनाली फोरलेन पर छह माह तक टोल टैक्स से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: खस्ताहाल कुल्लू-मनाली फोरलेन पर छह माह तक टोल टैक्स से राहत
Sat, 22 Jul 2023 10:33 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Sat, 22 Jul 2023 10:33 AM IST
सार
कुल्लू-मनाली फोरलेन पर छह माह तक वाहन चालकों को टोल टैक्स न देने की छूट दे दी गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को इस संबंध में आदेश दे दिए हैं।
विज्ञापन
कुल्लू-मनाली फोरलेन।
- फोटो : संवाद
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश से खस्ताहाल हुए कुल्लू-मनाली फोरलेन पर छह माह तक वाहन चालकों को टोल टैक्स न देने की छूट दे दी गई है। केंद्रीय भूतल एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) को इस संबंध में आदेश दे दिए हैं। वहीं, केंद्रीय मंत्री ने प्रदेश सरकार को भी इस बारे में आश्वस्त कर दिया है।
विज्ञापन
गौर हो कि प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने केंद्रीय मंत्री गडकरी के समक्ष बाढ़ प्रभावित फोरलेन का मामला उठाया था। प्रदेश में बारिश और बाढ़ से इस फोरलेन की हालत दयनीय हो गई है। सड़क पर कई जगह मलबा और चट्टानें आ गई हैं। फोरलेन की मरम्मत करने में एनएचएआई को दिक्कतें पेश आ रही हैं। कई जगह सड़क टूटी है। इस फोरलेन की मरम्मत में कम से कम चार महीने लग सकते हैं।
विज्ञापन