{"_id":"644ccbd515328e9bd40d122c","slug":"relief-for-patients-in-pgi-chandigarh-stay-facility-in-dharamshala-2023-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Himachal: पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, चंडीगढ़ में धर्मशाला बनवा रहे हिमाचली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Himachal: पीजीआई जाने वाले मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत, चंडीगढ़ में धर्मशाला बनवा रहे हिमाचली
Sat, 29 Apr 2023 01:18 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/टिहरा (मंडी)
संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी/टिहरा (मंडी)
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 29 Apr 2023 01:18 PM IST
सार
धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा रही है।
विज्ञापन
पीजीआई चंडीगढ़
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
दृढ़ निश्चय हो तो असंभव कुछ नहीं होता। इसका उदाहरण चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों ने दिया है। चंडीगढ़ में रह रहे हिमाचल के लोगों की एक संस्था पीजीआई जाने वाले मरीजों और तीमारदारों के लिए धर्मशाला का निर्माण करवा रही है। जन कल्याण सेवा सोसायटी ट्राईसिटी इस काम का बीड़ा उठाया है। अब किसी भी मरीज और तीमारदार को अस्पताल के बाहर और सड़कों पर रातें नहीं गुजारनी पड़ेंगी।
विज्ञापन
इस धर्मशाला पर करीब पांच करोड़ रुपये की राशि खर्च हो रही है। इसमें हिमाचल व अन्य राज्यों से पीजीआई में इलाज करवाने के लिए आने वाले लोगों के लिए जन कल्याण सेवा सोसायटी आसरा प्रदान करने जा रही है। उनको चंडीगढ़ जैसे शहर में हजारों रुपये खर्च करके कमरे लेने की जरूरत नहीं होगी। संस्था के महासचिव ने बताया कि उनकी सोसायटी इस प्रोजेक्ट पर काम कर रही है।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने भी दिया मदद का आश्वासन
बीते शनिवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू चंडीगढ़ के हिमाचल भवन में पहुंचे तो उनका अखिल संयुक्त मोर्चा के चेयरमैन राजेश ठाकुर, अध्यक्ष जगदेव पटियाल समस्त ट्राईसिटी सनातन धर्म प्रेमी, जन कल्याण सेवा सोसायटी के महासचिव केसी ठाकुर, प्रधान मदन लाल डोगरा, कोषाध्यक्ष ओंकार चंद ठाकुर, सलाहकार विक्रम राणा व सभी सम्मानित सदस्यों ने मुख्यमंत्री का स्वागत किया और इस धर्मशाला के निर्माण की जानकारी साझा की। सीएम ने सरकार की तरफ से भी मदद करने का आश्वासन भी दिया।
विज्ञापन