{"_id":"5e907e078ebc3e78c10f1df1","slug":"relief-for-himachal-three-coronavirus-positive-reports-negative-for-third-time","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल के लिए राहत की खबर, तीन कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दूसरी बार भी निगेटिव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल के लिए राहत की खबर, तीन कोरोना पॉजिटिव की रिपोर्ट दूसरी बार भी निगेटिव
Fri, 10 Apr 2020 07:39 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 10 Apr 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
टांडा मेडिकल कॉलेज
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के लिए शुक्रवार को भी राहत की खबर आई है। टांडा मेडिकल कॉलेज में भर्ती ऊना के तीनों जमातियों की सैंपल रिपोर्ट दूसरी बार निगेटिव आई। टांडा में इन जमातियों समेत 76 सैंपलों की जांच की गई और सभी की रिपोर्ट निगेटिव आई है।इन्हें शनिवार को अस्पताल से छुट्टी दी जा सकती है। अतिरिक्त मुख्य सचिव स्वास्थ्य आरडी धीमान ने इसकी पुष्टि की है। हिमाचल में शुक्रवार को कुल 127 सैंपलों की जांच की गई।
विज्ञापन
जमातियों में से दो मंडी शहर के हैं और एक सुंदरनगर का रहने वाला है। अभी टांडा में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या पांच है। इससे पहले कांगड़ा जिले के 63 साल की महिला समेत दो मरीज टांडा में ठीक हो चुके हैं। वहीं, नालागढ़ से लाकर आईजीएमसी शिमला अस्पताल में भर्ती किए गए कोरोना पॉजिटिव तीनों जमातियों की शुक्रवार को सैंपल रिपोर्ट निगेटिव आई है।
विज्ञापन
आईजीएमसी में भर्ती जमातियों के इससे पहले स्वास्थ्य विभाग ने सैंपल तीन अप्रैल को शिमला भेजे थे। चार अप्रैल को जांच के बाद तीनों में कोविड-19 के लक्षण पाए गए, जिसके बाद इन्हें आईजीएमसी लाया गया था। प्रशासन ने दिल्ली के मरकज से लौटे इन जमातियों के संपर्क में आए 100 से अधिक लोगों को चिह्नित क्वारंटीन किया था। तीनों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर बीबीएन समेत पूरे जिले ने राहत ली है।
विज्ञापन