फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Regulatory Commission conducted investigation on 78 private B.Ed colleges

हिमाचल: विनियामक आयोग ने 78 निजी बीएड कॉलेजों पर बिठाई जांच

Thu, 12 May 2022 11:51 AM IST
Krishan Singh अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: Krishan Singh Updated Thu, 12 May 2022 11:51 AM IST
सार

विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि जांच कमेटी का गठन कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर सभी कॉलेज प्रबंधनों से दस्तावेज मांगे गए हैं। प्रदेश में कृषि भूमि की खरीद गैर कृषक नहीं कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Regulatory Commission conducted investigation on 78 private B.Ed colleges
हिमाचल निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश के 78 निजी बीएड कॉलेजों पर राज्य निजी शिक्षण संस्थान विनियामक आयोग ने जांच बिठा दी है। कॉलेज परिसर बनाने के लिए धारा 118 की मंजूरी सहित भवनों के एग्रीमेंट और अनिवार्य दस्तावेज इन कॉलेजों से तलब किए गए हैं। कई बीएड कॉलेजों पर गलत जानकारियां देकर एनओसी लेने के आरोप संबंधी शिकायतें मिलने के बाद आयोग ने जांच करने का फैसला लिया है। 

विज्ञापन


विनियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि जांच कमेटी का गठन कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर सभी कॉलेज प्रबंधनों से दस्तावेज मांगे गए हैं। प्रदेश में कृषि भूमि की खरीद गैर कृषक नहीं कर सकते हैं। गैर हिमाचली भी यहां जमीन नहीं खरीद सकते हैं।
विज्ञापन


हिमाचल प्रदेश मुजारियत एवं भू सुधार अधिनियम 1972 की धारा 118 के तहत ही गैर हिमाचली को भूमि खरीदने की मंजूरी मिलती है। प्रदेश कैबिनेट इस पर फैसला लेती है। आरोप है कि प्रदेश में कुछ निजी बीएड कॉलेजों ने धारा 118 की मंजूरी नहीं ली है। ऐसे में विनियामक आयोग ने सभी संस्थानों से इस संदर्भ में आवश्यक दस्तावेज पेश करने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा किराये के भवनों में चल रहे कॉलेजों को रेंट एग्रीमेंट और भवनों के असल मालिकों की जानकारी देने के लिए भी कहा गया है। बीएड कॉलेज खोलने के लिए नेशनल काउंसिल फॉर टीचर एजूकेशन (एनसीटीई) से मंजूरी लेना भी अनिवार्य है। ऐसे में आयोग ने इन सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ बीएड कॉलेज प्रबंधकों को तलब किया है। जांच के दौरान अगर दस्तावेजों में कोई कमी पाई गई तो आयोग आगामी कार्रवाई करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed