Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Regular employees of the university will soon come under the purview of biometrics

Shimla News: बायोमिट्रिक के दायरे में जल्द आएंगे विवि के नियमित कर्मी

Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 15 Mar 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
Regular employees of the university will soon come under the purview of biometrics
शिमला। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय प्रशासन ने आउटसोर्स पर भर्ती दो सौ कर्मचारियों की बायोमिट्रिक मशीनों से हाजिरी लगाने की व्यवस्था को 25 मार्च से लागू करने की तैयारी कर ली है। बीस मार्च तक कंप्यूटर सेंटर में इसके लिए पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी किए जाने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

आउटसोर्स के बाद विवि के नियमित और दैनिक भोगी कर्मचारियों को भी बायोमिट्रिक प्रणाली के दायरे में लाने की व्यवस्था अगले चरण में शुरू की जाएगी। पिछले दस सालों से विवि के गैर शिक्षक और शिक्षक कर्मचारी बायोमीट्रिक से हाजिरी की व्यवस्था को लागू करवाने का विरोध अलग-अलग तर्क देकर करते रहे। विवि में सेवारत करीब 1500 नियमित शिक्षक, गैर शिक्षक और दैनिक भो गी कर्मचारियों को अगले चरण में बायोमिट्रिक मशीनों से रोज हाजिरी लगाने का फैसला भी जल्द लिए जाने की तैयारी है। बायोमीट्रिक से हाजिरी शुरू होने से हर कर्मचारी का हाजिरी का रिकार्ड ऑनलाइन होगा और उनके वेतन भुगतान, छुट्टियों के साथ हर तरह की जानकारी आनलाइन अपडेट होती रहेगी। अब 25 मार्च से आउटसोर्स के लिए लागू की जा रही बायोमीट्रिक प्रणाली से हाजिरी की व्यवस्था किस कदर सफलता पूर्वक लागू होगी, इसी के आधार पर अन्य गैर शिक्षक और शिक्षकों के लिए नई व्यवस्था लागू करने की योजना बनेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article