{"_id":"5fa0362d8ebc3e74f325d7ce","slug":"registration-of-vehicles-in-himachal-expensive-notification-issued","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में वाहनों का पंजीकरण हुआ महंगा, देना होगा इतना शुल्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में वाहनों का पंजीकरण हुआ महंगा, देना होगा इतना शुल्क
Tue, 03 Nov 2020 10:29 AM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Tue, 03 Nov 2020 10:29 AM IST
विज्ञापन
हिमाचल परिवहन विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल में वाहनों का पंजीकरण महंगा हो गया है। विधानसभा से पारित मोटर व्हीकल कराधान संशोधन विधेयक को राज्यपाल की मंजूरी के बाद प्रधान सचिव विधि यशवंत सिंह चोगल ने अधिसूचित कर दिया है। अधिसूचना के मुताबिक 50 हजार तक की मोटरसाइकिल पर 7 फीसदी, 51,000 से 2 लाख तक की मोटरसाइकिल पर 8 फीसदी और दो लाख से ऊपर की मोटरसाइकिल पर 10 फीसदी पंजीकरण फीस चुकानी होगी। वहीं, 15 लाख तक की कार की 8 फीसदी और इससे अधिक कीमत के वाहन के पंजीकरण की 10 फीसदी फीस देनी होगी।
विज्ञापन
पहले हिमाचल में मोटरसाइकिल, कारों पर 3 से 8 फीसदी पंजीकरण फीस ली जा रही थी। अगर बाहरी राज्यों के लोग हिमाचल में गाड़ियों का पंजीकरण करवाते हैं तो उनसे 2 फीसदी अतिरिक्त पंजीकरण फीस वसूली जाएगी। इसके अलावा निर्माण कार्य में प्रयोग में लाई जाने वाली मशीनों का पंजीकरण अब अन्य वाहनों की तरह 15 साल के लिए किया जाएगा।
विज्ञापन