फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Reflections visible in the bulb; 3D table caught people's attention.

Shimla News: बल्ब में दिखे प्रतिबिंब, थ्रीडी टेबल ने खींचा लोगों का ध्यान

Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:59 PM IST
विज्ञापन
Reflections visible in the bulb; 3D table caught people's attention.
कैदियों के बनाए थ्री-डी टेबल ने खींचा ध्यान
विज्ञापन

दो शीशों के बीच जलता है बल्ब, कांच से बनता है प्रतिबिंब
संवाद न्यूज एजेंसी
शिमला। गेयटी थियेटर के टेवरन हॉल में लगी कैदियों के हाथों से तैयार उत्पादों की प्रदर्शनी में इन दिनों एक अनोखा थ्री-डी टेबल लोगों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। प्रदर्शनी का आयोजन कारागार एवं सुधारात्मक सेवा विभाग, हिमाचल प्रदेश की ओर से किया गया है।

टेबल की खासियत यह है कि दो कांच के बीच जलता एक बल्ब नीचे लगे शीशे में दिखाई देता है। गहराई में देखने पर एक की जगह कई बल्ब नजर आने लगते हैं। इस अनोखे डिजाइन को देखने के लिए प्रदर्शनी में पहुंच रहे लोग खासा उत्साह दिखा रहे हैं। कारीगरों ने बताया कि इसे पहली बार प्रदर्शनी में बिक्री के लिए रखा है, हालांकि इसका मूल्य अभी तय नहीं किया गया है। इसके अलावा फोल्डिंग चेयर और फोल्डिंग टेबल भी लोगों को पसंद आ रहे हैं। एक कुर्सी का मूल्य 2,500 रुपये और टेबल की कीमत 1,000 रुपये निर्धारित की है।
विज्ञापन


प्रदर्शनी में कैदियों द्वारा बनाए गए हैंडलूम और हस्तशिल्प उत्पादों की विविधता देखने को मिल रही है। यह उत्पाद हाथों-हाथ बिक रहे हैं। इसमें कैथू और कंडा जेल के कैदियों द्वारा तैयार बेकरी का सामान, नाहन जेल के कैदियों द्वारा बनाए गए शॉल, स्टॉल, मफलर और पुरुषों एवं महिलाओं के लिए जैकेट प्रदर्शित की हैं। इसके साथ ही कंडा जेल के कैदियों द्वारा बनाए फर्नीचर और लोहे से बनी विभिन्न हस्तशिल्प वस्तुएं भी प्रदर्शनी में प्रदर्शित की हैं, जिन्हें लोग खरीद सकते हैं। इनमें डबल बेड सेट, ड्रेसिंग टेबल, डाइनिंग टेबल और सोफा सेट सहित अन्य वस्तुएं शामिल हैं। यह प्रदर्शनी 4 सितंबर तक चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article