लाहौल घाटी के लोगों के लिए बड़ी राहत, रोहतांग टनल अथॉरिटी ने लिया ये फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मेडिकल इमरजेंसी के आधार पर टनल अथॉरिटी ने लाहौल प्रशासन की सिफारिश पर यह अनुमति दी है। अब तक दो रेफर मरीजों को टनल के भीतर से इलाज को घाटी से बाहर भेजा जा चुका है।
टनल के नॉर्थ पोर्टल तक केलांग अस्पताल की गाड़ी जाएगी जबकि साउथ पोर्टल पर मरीजों को लिफ्ट करने के लिए कुल्लू अस्पताल की एंबुलेंस आएगी। इसको लेकर लाहौल व कुल्लू के सीएमओ से बात कर ली गई है। टनल से मरीज को टनल की ही गाड़ी लेकर जाएगी।
हेलीकाप्टर उपलब्ध नहीं होने पर बन जाते है मौत का ग्रास
प्रशासन की इस सिफारिश से लाहौल घाटी के लोग काफी उत्साहित हैं। लोगों के अनुसार बर्फबारी के दिनों में मूलभूत स्वास्थ्य सेवाओं के अभाव में यहां से रेफर मरीजों को समय पर हेलीकाप्टर सेवा उपलब्ध नहीं होने पर मौत का ग्रास बन जाते हैं।
सर्दियों के दिनों बर्फ के बीच यदि कोई बीमार पड़ जाए तो उसे घाटी से बाहर इलाज को ले लाना लोगों के लिए काफी चुनौती बन जाता है। स्वास्थ्य केंद्रों में उचित स्वास्थ्य सेवा बेहतर नहीं होने के साथ मरीज को बर्फ में कई किलोमीटर तक उठाकर हेलीपैड तक ले जाना पड़ता है।
वहीं, मौसम के खराब रहने व अन्य कारणों से हेलीकाप्टर की सेवा गंभीर समस्या बन जाती है। अब रोहतांग टनल के नॉर्थ पोर्टल तक अगर सड़क साफ रहती है तो रेफर मरीजों को राहत मिलेगी।
एसडीएम केलांग कुलवीर सिंह राणा ने कहा कि घाटी से रेफर मरीजों को इमरजेंसी मेडिकल आधार पर टनल से लेकर जा सकेंगे। 70 आरसीसी के ओसी लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि सिस्सू तक मार्ग को बहाल रखा जाएगा।