फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment process for 799 posts in hp electricity board started

बिजली बोर्ड में 799 पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक होगा आवेदन

Thu, 19 Jul 2018 10:23 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 19 Jul 2018 10:23 AM IST
विज्ञापन
recruitment process for 799 posts in hp electricity board started

राज्य बिजली बोर्ड में 799 नए पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। जूनियर टीमेट के 605 और जूनियर हेल्पर के 194 पद भरे जाएंगे। अनुबंध आधार पर भर्तियां की जाएंगी। 7175 रुपये मासिक वेतन दिया जाएगा।

विज्ञापन


इन दोनों पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता दसवीं पास रखी गई है। वायरमैन या इलेक्ट्रिीशियन में आईटीआई सर्टिफिकेट करने वालों को भर्ती में प्राथमिकता दी जाएगी। 
विज्ञापन


इच्छुक उम्मीदवार बिजली बोर्ड के मुख्य अभियंता प्रचालन के शिमला, धर्मशाला और मंडी स्थित कार्यालयाें में 18 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं। 18 से 30 साल की आयु वाले युवा आवेदन करने के लिए पात्र होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

यहां जानिए किस श्रेणी में कितने पद

recruitment process for 799 posts in hp electricity board started
प्रतीकात्मक तस्वीर

बिजली बोर्ड के कार्यकारी निदेशक कार्मिक रामकुमार गौतम ने बताया कि जूनियर टीमेट के 605, जूनियर हेल्पर सब स्टेशन 145 और जूनियर हेल्पर पावर हाउस के 49 पद भरे जाएंगे।

भर्ती में भाग लेने के लिए आवेदकों को निर्धारित प्रपत्र पर आवेदन करना होगा। विभाग की वेबसाइट hpseb.com से आवेदन प्रपत्र डाउनलोड कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि तीनों पदों के लिए अलग से आवेदन नहीं करना होगा।

एक ही आवेदन में विभिन्न पदों के लिए अधिमान दर्शाते हुए आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि शैक्षणिक योग्यता और अधिमान के आधार पर चयन किया जाएगा। आवेदक 18 अगस्त शाम पांच बजे तक मुख्य अभियंता प्रचालन उत्तरी क्षेत्र धर्मशाला, केंद्रीय क्षेत्र मंडी और दक्षिण क्षेत्र शिमला के कार्यालय

में डाक के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। जिला लाहौल और स्पीति, किन्नौर, जिला चंबा के पांगी और भरमौर, जिला शिमला के डोडरा क्वार में रहने वाले उम्मीदवार 24 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed