TGT के 76 पदों पर भर्ती, करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश में टीजीटी के 76 पद भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। टीजीटी नॉन मेडिकल के 35 और मेडिकल के 41 पद भरे जाएंगे। शिक्षा विभाग ने रोजगार कार्यालयों से ब्योरा मांगा है।
भर्ती प्रक्रिया में अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व सैनिकों के आश्रित ही हिस्सा ले सकेंगे। प्रारंभिक शिक्षा उपनिदेशक निर्मल रानी ने बताया विभाग ने रोजगार कार्यालय से ब्योरा मांगा है।
कहा कि इन पदों के लिए अन्य पिछड़ा वर्ग के पूर्व सैनिकों के आश्रित उम्मीदवारों को ही शामिल किया जाएगा। टीजीटी नॉन मेडिकल के पदों के लिए वर्ष 2000 तक और टीजीटी मेडिकल के लिए अप टू डेट डाटा मांगा गया है।
ये रखी गई है योग्यता
जिला रोजगार अधिकारी आरसी कटोच ने कहा कि शैक्षणिक योग्यता बीएससी, बीएड और टेट पास रखी गई है। आयु सीमा 18-45 वर्ष निर्धारित की गई है। उम्मीदवारों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
बताया कि ये पद अनुबंध आधार पर भरे जाने हैं। इन्हें 13 हजार नौ सौ रुपये प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा। शिक्षा विभाग की ओर से मंगवाया गया डाटा तैयार किया जा रहा है। मेडिकल के पदों के लिए 20 सितंबर से पहले अपना नाम दर्ज करवाएं।
उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए नजदीक के रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।