फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment on 350 post in KCC bank kangra.

केसीसी बैंक में 350 पदों पर होने वाली है भर्ती, रहें तैयार

Tue, 08 Sep 2015 10:45 PM IST
Updated Tue, 08 Sep 2015 10:45 PM IST
विज्ञापन
recruitment on 350 post  in KCC bank kangra.

हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक (केसीसी) में जल्द ही 350 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर महीने में ली जा सकती है। बैंक प्रबंधन ने 350 पद भरने के लिए मंगलवार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी (आरसीएस) शिमला को भेज दिया।

विज्ञापन


बैंक प्रबंधन को उम्मीद है कि भर्ती प्रक्रिया के लिए आरसीएस से उसे इसी माह मंजूरी मिल मिल जाएगी। प्रस्ताव में सिफारिश की गई है कि केसीसी बैंक भर्ती प्रक्रिया हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड से करवाई जाए। आरसीएस से मंजूरी मिलते ही केसीसी बैंक स्कूल शिक्षा बोर्ड के साथ बैठक कर भर्ती प्रक्रिया के लिए लिखित परीक्षा की तारीख तय कर देगा, बताया जा रहा है कि लिखित परीक्षा अक्तूबर माह में हो सकती है।
विज्ञापन

1500 कर्मियों को दस फीसदी बोनस देगा केसीसी बैंक

recruitment on 350 post  in KCC bank kangra.

केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सपैहिया ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव आरसीएस को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक और युवतियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कम ब्याज दरों और आसान औपचारिकताओं के जरिए लोन दिया जाएगा ताकि हिमाचल में बेरोजगारी को दूर करने में केसीसी बैंक अपना योगदान दे सके।

वहीं, केसीसी बैंक ने 1500 कर्मचारियों को 10 फीसदी बोनस देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही बैंक के कर्मचारियों का बीमा कवर डबल किया जा रहा है। बीमा कवर डेढ़ लाख से बढ़ाकर 3 और साढ़े 4 से बढ़ाकर 9 लाख किया जा रहा है। इसका बैंक के करीब 1500 कर्मियों को लाभ होगा। केसीसी बैंक उपभोक्ताओं को दिवाली पर स्पेशल आफर देगा। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed