केसीसी बैंक में 350 पदों पर होने वाली है भर्ती, रहें तैयार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हिमाचल के कांगड़ा केंद्रीय कोआपरेटिव बैंक (केसीसी) में जल्द ही 350 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इसकी लिखित परीक्षा अक्टूबर महीने में ली जा सकती है। बैंक प्रबंधन ने 350 पद भरने के लिए मंगलवार को मंजूरी के लिए प्रस्ताव रजिस्ट्रार कोआपरेटिव सोसाइटी (आरसीएस) शिमला को भेज दिया।
1500 कर्मियों को दस फीसदी बोनस देगा केसीसी बैंक
केसीसी बैंक के अध्यक्ष जगदीश सपैहिया ने बताया कि बैंक प्रबंधन ने मंगलवार को भर्ती प्रक्रिया को लेकर प्रस्ताव आरसीएस को भेज दिया है। मंजूरी मिलते ही बेरोजगार युवाओं से आवेदन मांगे जाएंगे। उन्होंने बताया कि बेरोजगार युवक और युवतियों को स्वरोजगार शुरू करने के लिए कम ब्याज दरों और आसान औपचारिकताओं के जरिए लोन दिया जाएगा ताकि हिमाचल में बेरोजगारी को दूर करने में केसीसी बैंक अपना योगदान दे सके।
वहीं, केसीसी बैंक ने 1500 कर्मचारियों को 10 फीसदी बोनस देने का फैसला लिया है। इसके साथ ही बैंक के कर्मचारियों का बीमा कवर डबल किया जा रहा है। बीमा कवर डेढ़ लाख से बढ़ाकर 3 और साढ़े 4 से बढ़ाकर 9 लाख किया जा रहा है। इसका बैंक के करीब 1500 कर्मियों को लाभ होगा। केसीसी बैंक उपभोक्ताओं को दिवाली पर स्पेशल आफर देगा। इसके लिए प्लान बनाया जा रहा है।