{"_id":"62aa0e788f77bb55f651af03","slug":"recruitment-of-c-category-posts-in-hpu-shimla-will-be-on-the-basis-of-written-examination","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hpu Recruitment: एचपीयू शिमला में लिखित परीक्षा के आधार पर होगी सी श्रेणी के पदों पर भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hpu Recruitment: एचपीयू शिमला में लिखित परीक्षा के आधार पर होगी सी श्रेणी के पदों पर भर्ती
Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 15 Jun 2022 10:24 PM IST
सार
कार्मिक विभाग की ओर से सी श्रेणी के पदों पर चयन की प्रक्रिया में लाए गए बदलाव को लेकर चार मई 2022 को जारी की गई अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में लागू कर दिया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार के कार्मिक विभाग की ओर से सी श्रेणी के पदों पर चयन की प्रक्रिया में लाए गए बदलाव को लेकर चार मई 2022 को जारी की गई अधिसूचना को हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय ने अपनी भर्ती प्रक्रिया में लागू कर दिया है। इसके अनुसार विश्वविद्यालय में 2020 में विज्ञापित किए गए सी श्रेणी के पदों और 2021 और 2022 में पुनर्विज्ञापित किए गए इस श्रेणी के पदों पर सरकार के निर्णय के अनुसार ही भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके अनुसार सी श्रेणी में 15 अंक की साक्षात्कार असेसमेंट के अंकों की शर्त को हटा दिया है। इन पदों के लिए होने वाली लिखित परीक्षा, स्क्रीनिंग टेस्ट सौ अंक का होगा।
विज्ञापन
विश्वविद्यालय के कुलसचिव की ओर से इस संदर्भ में जारी की गई अधिसूचना में इन पदों के लिए होने वाली हर पद की लिखित परीक्षा के अंक विभाजन और सिलेबस के अनुसार ब्योरा दिया गया है। इसे अभ्यर्थियों की जानकारी के लिए विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध करवाया गया है। विवि के इन पदों की भर्ती की अन्य सभी शर्ते वहीं रहेगी, इसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। विवि की ओर से पूर्व में विज्ञापित किए गए सी श्रेणी के पदों में यह बदलाव लागू होगा।
विज्ञापन