फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RECRUITMENT OF 2045 ASSISTANTS AND OFFICERS IN NEW INDIA ASSURANCE LTD

खुला सरकारी नौकरी का पिटारा, 2045 पदों पर भर्ती

Mon, 20 Oct 2014 11:28 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला
टीम डिजिटल/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 20 Oct 2014 11:28 PM IST
विज्ञापन
RECRUITMENT OF 2045 ASSISTANTS AND OFFICERS  IN NEW INDIA ASSURANCE LTD

सरकार नौकरी का पिटारा खुल गया है। तो अब देर किस बात की, जल्दी से अप्लाई करें। न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी में विभिन्न श्रेणियों में 2045 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है।

विज्ञापन


विज्ञापित पदों में असिस्टेंट, फाइनेंस, इंजीनियरिंग, लीगल, ऑटोमोबाइल इंजीनियर, स्पेशलिस्ट और जनरलिस्ट के पद शामिल हैं। असिस्टेंट के लिए 1536 पदों पर भर्ती की जा रही है।
विज्ञापन


बाकी 509 पदों पर भर्ती होगी। असिस्टेंट के पद के लिए के ग्रेजुएशन या +2 में 60 प्रतिशत अंक होना अनिवार्य है।

योग्यता का विवरण

पद==================योग्यता
असिस्टेंट===============ग्रेजुएशन या +2 में 60 प्रतिशत अंक
फाइनेंस===============सीए/एमबीए फाइनैंस/बी,कॉम/एम.कॉम
इंजीनियरिंग=============बीई/बीटेक, सिविल, मैकेनिकल, इलैकिट्रकल, इलैक्ट्रॅनिक्स एंड कम्यूनिकेशन
लीगल================ग्रेजुएशन इन लॉ
ऑटोमोबाइल इंजीनियर=======बीटेक इन ऑटोमोबाइल इंजीनियरिंग
स्पेशलिस्ट==============ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)
जनरलिस्ट==============ग्रेजुएशन (किसी भी स्ट्रीम से)

सिर्फ ऑनलाइन मोड से ही होगा आवेदन

RECRUITMENT OF 2045 ASSISTANTS AND OFFICERS  IN NEW INDIA ASSURANCE LTD

आवेदन शुल्क के तौर पर असिस्टेंट के पद ‌के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 500 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। इसके अलावा बाकी पदों के लिए सामान्य वर्ग के उम्मीदवार को 600 रुपये तथा आरक्षित वर्ग के उम्मीदवार को 50 रुपये ऑनलाइन जमा करवाने होंगे। ध्यान रहे कि ऑनलाइन मोड से किए गए आवेदन ही स्वीकार किए जाएंगे। असिस्टेंट के पद के लिए न्यूनतम आयु सीमा 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है।

बाकी सभी पदों के लिए न्यूनतम आयु सीमा 21 वर्ष तथा अधिकतम आयु सीमा 30 वर्ष है। आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की गई है। वेतनमान के तहत असिस्टेंट के पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 7640-21050 रुपये दिया जाएगा। बाकी पदों पर चयनित उम्मीदवारों को 17240-32640 वेतनमान दिया जाएगा। इसके अलावा उम्मीदवारों को महंगाई भत्ता, आवासीय भत्ता, सीसीए इत्यादि समय - समय पर लागू नियम के अनुसार देय होंगे।

रजिस्ट्रेशन 18-10-2014 से शुरू

RECRUITMENT OF 2045 ASSISTANTS AND OFFICERS  IN NEW INDIA ASSURANCE LTD

असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन 18-10-2014 से शुरू है और अंतिम तारीख 10-11-2014 है। अन्य पदों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेरशन 11-10-2014 से शुरू है और अप्लाई करने की अंतिम तारीख 3-11-2014 है। असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन एग्जाम 250 अंकों का होगा।
असिस्टेंट के पदों की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें
इसके लिए 2 घंटे का समय दिया जाएगा। असिस्टेंट के पद के लिए ऑनलाइन एग्जाम 17, 18 और 24 जनवरी 2015 को होगा। ऑनलाइन एग्जाम में पास उम्‍मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इसके बाद अंतिम मेरिट लिस्‍ट तैयार ‌की जाएगी।
अन्य पदों की अधिक जानकारी के लिए क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed