फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Recruitment in hpu shimla for different posts last date 5 April 2022

नौकरी का मौका: एचपीयू ने विभिन्न पदों के लिए दोबारा मांगे आवेदन, पांच अप्रैल अंतिम तारीख

Sat, 19 Mar 2022 05:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sat, 19 Mar 2022 05:27 PM IST
सार

सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, बीपीएल श्रेणी के आवेदनकर्ताओं को 300 रुपये फीस के साथ आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड से ही आवेदन करना होगा।

विज्ञापन
Recruitment in hpu shimla for different posts last date 5 April 2022
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हिमाचल प्रदेश विवि के कॉस्ट ऑफ कल्टीवेशन मानद निदेशक ने 16 पदों के लिए दोबारा आवेदन मांगे हैं। पांच अप्रैल तक ऑफलाइन आवेदन जमा करवाने होंगे। एचपीयू ने 15 मार्च को विभिन्न पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा रद्द कर दी थी। चार सितंबर, 2020 को विज्ञापित कॉस्ट ऑफ कल्टीवेशन स्कीम के तहत फील्ड असिस्टेंट के नियमित आधार पर 13 पदों में सामान्य वर्ग के पांच, ईडब्ल्यूएस का एक, ओबीसी के तीन, अनुसूचित जाति के तीन, अनुसूचित जनजाति का एक पद, कंप्यूटर ऑपरेटर का अनुबंध आधार पर एक अनारक्षित पद और क्लर्क के दो अनारक्षित श्रेणी के पदों के लिए फिर आवेदन मांगे गए हैं।

विज्ञापन


सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को 600 रुपये, अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, ईडब्ल्यूएस, बीपीएल श्रेणी के आवेदनकर्ताओं को 300 रुपये फीस के साथ आवेदन करना होगा। इन पदों के लिए अभ्यर्थियों को ऑफलाइन मोड से ही आवेदन करना होगा। पांच अप्रैल तक आवेदन तय फीस और समस्त दस्तावेजों के साथ निदेशक कार्यालय में पहुंचने चाहिए। विवि की वेबसाइट पर विस्तृत जानकारी, आवेदन प्रक्रिया और सिलेबस के साथ आवेदन फार्म उपलब्ध है। कॉस्ट ऑफ कल्टीवेशन स्कीम के तहत इन पदों की भर्ती प्रक्रिया 2020 में शुरू की गई थी।
विज्ञापन


11 नवंबर को विवि ने भर्ती परीक्षा ली थी। 15 मार्च, 2022 को अधिसूचना जारी की और इन पदों के लिए हुई भर्ती परीक्षा रद्द कर पुन: आवेदन आमंत्रित करने का फैसला लिया। 16 मार्च को निदेशक ने पुन: आवेदन आमंत्रित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी। परीक्षा क्यों रद्द करनी पड़ी, इस पर विवि ने कोई स्थिति स्पष्ट नहीं की है। आदेशों में सिर्फ तकनीकी और प्रशासनिक कारण ही बताए गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed