फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recruitment for navy from 11 to 14 september in una himachal

यहां होगी नेवी के लिए भर्ती, ये उम्मीदवार ले सकेंगे भाग

Tue, 04 Sep 2018 06:51 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Updated Tue, 04 Sep 2018 06:51 PM IST
विज्ञापन
recruitment for navy from 11 to 14 september in una himachal
प्रतीकात्मक तस्वीर

जिला मुख्यालय ऊना स्थित इंदिरा गांधी खेल परिसर में 11 से 14 सितंबर के दौरान नेवी के लिए भर्ती होगी। जिन युवाओं ने पहले से ही भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन किया हुआ है तथा एडमिट कार्ड जारी हुए हैं, वे इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं।

विज्ञापन


सहायक आयुक्त एसके पराशर ने बताया कि नेवी भर्ती रैली के दौरान हर दिन एक हजार पात्र युवाओं को बुलाया जाएगा। पहले लिखित परीक्षा होगी। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उत्तीर्ण होंगे, उनका शारीरिक परीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन


शारीरिक परीक्षण में पास उम्मीदवारों का मेडिकल चेकअप होगा। मेडिकल में उत्तीर्ण होने वाले युवाओं का उसी दिन चयन कर लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ वर्षों से ऊना में लगातार नेवी भर्ती रैली करवाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में तहसीलदार ऊना विजय राय, उपनिदेशक सैनिक कल्याण मेजर रघवीर सिंह, सहायक अभियंता सुरिंद्र कुमार, आरडी अग्निहोत्री, राजेंद्र कुमार, दर्शन सिंह, प्रवीण ठाकुर, बलजीत सिंह, धीरज शर्मा, सुमन लता, नंद लाल मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed