फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   recruitment for eight thousand teachers in army public schools

नौकरी का मौका: आर्मी पब्लिक स्कूलों में आठ हजार शिक्षकों की होगी भर्ती

Fri, 14 Jan 2022 01:14 PM IST
अरविन्द ठाकुर सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर)
सुनील शर्मा, संवाद न्यूज एजेंसी, जाहू (हमीरपुर) Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Fri, 14 Jan 2022 01:14 PM IST
सार

टीजीटी पद के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक और बीएड अनिवार्य है। अभ्यर्थी सीटेट या टेट पास होने चाहिए। आयु सीमा 50 वर्ष से कम होनी चाहिए।

विज्ञापन
recruitment for eight thousand teachers in army public schools
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आर्मी पब्लिक स्कूलों में आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी के तहत शिक्षकों के आठ हजार पद भरे जाएंगे। इनके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पीजीटी, टीजीटी और पीआरटी शिक्षकों के पदों के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 24 जनवरी है। हिमाचल प्रदेश के अभ्यर्थियों के लिए सोलन और कांगड़ा जिले में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। अलग-अलग राज्यों में वर्तमान में 137 आर्मी पब्लिक स्कूल हैं। 

विज्ञापन


इनमें शिक्षकों के खाली पद आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी लिखित परीक्षा के आधार पर भरेगी। स्कूलों में पीजीटी विषय के अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, बॉयो टेक्नोलॉजी, सॉइकोलॉजी, कॉमर्स, कंप्यूटर साइंस, गृह विज्ञान और शारीरिक शिक्षा सहित 17 विषयों के पद भरे जाएंगे।
विज्ञापन


प्रशिक्षित कला स्नातक अर्थात टीजीटी में अंग्रेजी, हिंदी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीतिक विज्ञान, गणित, भौतिक विज्ञान, रसायन विज्ञान और बायोलॉजी सहित 10 विषयों में नियुक्तियां की जाएंगी। पीआरटी शिक्षक भी नियुक्त होंगे। पीजीटी पद के लिए स्नातकोत्तर में 50 फीसदी अंकों के साथ बीएड होना अनिवार्य है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


टीजीटी पद के लिए स्नातक में 50 फीसदी अंक और बीएड अनिवार्य है। अभ्यर्थी सीटेट या टेट पास होने चाहिए। आयु सीमा 50 वर्ष से कम होनी चाहिए। पीआरटी शिक्षक के लिए बीएड या फिर दो वर्ष का डिप्लोमा तथा आयु सीमा फ्रेश अभ्यर्थी के लिए 40 वर्ष से कम होनी चाहिए। सभी पदों के आवेदन के लिए फीस 385 रुपये निर्धारित की गई है।


अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड 10 फरवरी को जारी किए जाएंगे तथा 19 और 20 फरवरी को प्रारंभिक परीक्षा ली जाएगी। इसका परिणाम 28 फरवरी को निकलेगा। आर्मी वेलफेयर एजुकेशन सोसायटी ने प्रारंभिक परीक्षा के लिये देशभर में 70 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। अधिक जानकारी आर्मी वेलफेयर पब्लिक स्कूल की वेबसाइट से ली जा सकती है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed