Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Hamirpur (Himachal) News ›   Car hits parapet while avoiding schoolchildren; three youths injured

Hamirpur (Himachal) News: स्कूली बच्चों को बचाते पैरापिट से टकराई कार, तीन युवक घायल

Sun, 22 Nov 2026 01:39 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.) Updated Sun, 22 Nov 2026 01:39 AM IST
विज्ञापन
सौर में मैड़ से भोटा जाते समय सुबह करीब आठ बजे हुआ हादसा
विज्ञापन

गंभीर घायल राहुल को एम्स बिलासपुर किया रेफर
संवाद न्यूज एजेंसी
भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत सौर में शनिवार सुबह एक ऑल्टो कार सड़क किनारे पैरापिट से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन युवक घायल हो गए। इनमें गंभीर रूप से घायल एक युवक को मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में प्राथमिक उपचार देने के बाद एम्स बिलासपुर रेफर किया गया है।
जानकारी के अनुसार हादसा सुबह करीब आठ बजे हुआ। कार में सवार तीन लोग मैड़ से भोटा की ओर जा रहे थे। कार को लोहारड़ा निवासी 22 वर्षीय साहिल राणा चला रहा था। सौर के पास अचानक कुछ स्कूली बच्चे सड़क पर आ गए। उन्हें बचाने के प्रयास में चालक कार से नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी सड़क किनारे पैरापिट से जा टकराई।
विज्ञापन

हादसे में चालक साहिल राणा निवासी लोहारड़ा, 18 वर्षीय राहुल और करीब 17 वर्षीय चंद्रप्रभा निवासी दैण घायल हो गए। तीनों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज हमीरपुर पहुंचाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद राहुल की गंभीर हालत को देखते हुए उसे एम्स बिलासपुर रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी। एसपी बलवीर ठाकुर ने हादसे की सूचना मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि मामले मेें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed