{"_id":"5e6380f18ebc3ef410420b4b","slug":"recruitment-for-708-posts-in-private-companies-apply-till-15th-march-2020","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 708 पद भरेगी कंपनी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
युवाओं के लिए रोजगार का मौका, 708 पद भरेगी कंपनी
Sat, 07 Mar 2020 04:40 PM IST
अरविन्द ठाकुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Sat, 07 Mar 2020 04:40 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
प्रदेश के युवाओं को बद्दी के अलावा पंजाब, मोहाली, चंडीगढ़, जीरकपुर, लुधियाना में निजी क्षेत्र की कंपनियों में रोजगार पाने का अवसर है। कंपनी करीब 708 पदों पर प्रदेश के युवाओं की भर्ती करेगी। इसके लिए कंपनी ने 15 मार्च तक आवेदन मांगे हैं। आवेदन के साथ चरित्र प्रमाण पत्र भी भेजना होगा। चुने गए युवाओं को 10500 से 26500 रुपये तक वेतन दिया जाएगा।
विज्ञापन
चुने गए युवाओं को 20 अप्रैल से पहले ज्वाइनिंग देनी होगी। उम्मीदवार अपना बायोडाटा फोन नंबर सहित मैनपॉवर एसोसिएट लिमिटेड बीबीएमबी कॉलोनी नया बाजार नजदीक सिनेमा थियेटर सुंदरनगर के पते पर 15 मार्च तक भेजें। आवेदन के साथ उम्मीदवार को पुलिस थाना से जारी चरित्र प्रमाण पत्र भेजना होगा।
विज्ञापन
कंपनी में कंप्यूटर ऑपरेटर 25, पैकिंग हेल्पर 30, चाकल 35, सिविल सिक्योरिटी गार्ड 145, एक्स सर्विसमैन सिक्योरिटी सुपरवाइजर 55, सिविल प्सेसमेंट अधिकारी, सिविल हेड गार्ड, सेल्स एक्जीक्यूटिव 50, ऑफिस को-ऑर्डिनेटर 56, टीम मैनेजर, कोऑर्डिनेटर कस्टमर केयर अधिकारी 70 और स्टोर हेल्पर 17 सहित अन्य पद भरे जाएंगे। आवेदन तिथि समाप्त होने के बाद चुने उम्मीदवारों की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार होगा। भर्ती प्रक्रिया मार्च अंत तक पूरी की जाएगी। 20 अप्रैल तक ज्वाइनिंग दे दी जाएगी।
विज्ञापन