फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   recruitment for 3000 posts in himachal electricity board and education department

बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग में जल्द भरे जाएंगे 3000 नए पद

Sun, 24 Jan 2021 03:27 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Sun, 24 Jan 2021 03:27 PM IST
विज्ञापन
recruitment for 3000 posts in himachal electricity board and education department
नौकरी-सांकेतिक - फोटो : अमर उजाला

हिमाचल प्रदेश राज्य बिजली बोर्ड और शिक्षा विभाग में जल्द ही तीन हजार नए पद भरे जाएंगे। बिजली बोर्ड इसी महीने 1892 पदों पर जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर का भर्ती परिणाम घोषित करेगा। चुनाव आचार संहिता के चलते परिणाम जारी नहीं हो रहे थे। उधर, शिक्षा विभाग में जेबीटी की बैच वाइज काउंसलिंग भी अब रफ्तार पकड़ेगी। 1225 पदों पर सरकारी स्कूलों में जेबीटी नियुक्त किए जाने हैं।

विज्ञापन


प्रदेश के सरकारी स्कूलों में जेबीटी के पद भरने को सरकार ने बैचवाइज काउंसलिंग को बीते माह ही हरी झंडी दी थी। बीएड और डीएलएड के विवाद के बीच जिलों को काउंसलिंग करने के निर्देश भी जारी हो गए हैं। डीएलएड करने वालों को ही बैचवाइज भर्ती में प्राथमिकता देने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन


जेबीटी के 1225 पद भरने के लिए सरकार ने बीते दिनों कानूनी राय ली थी। एनसीटीई ने बीएड को भी जेबीटी भर्ती के लिए पात्र माना है। प्रदेश के आरएंडपी नियमों के तहत जेबीटी करने वालों को भर्ती में शामिल किया जाता है। ऐसे में इस भर्ती को लेकर दुविधा में फंसी सरकार ने कानूनी राय लेने के बाद डीएलएड को प्राथमिकता देने का फैसला लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके तहत जेबीटी के वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार 467 पदों को भरने के लिए हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग हमीरपुर को पत्र भेजा गया। शेष 758 पदों को भरने के लिए सभी जिला उपनिदेशकों को वर्तमान भर्ती एवं पदोन्नति नियमों के अनुसार बैच वाइज आधार पर काउंसलिंग करने के निर्देश दे दिए गए हैं।


सभी जिलों को इस बाबत शेड्यूल तैयार करने को कह दिया गया है। उधर, बिजली बोर्ड प्रबंधन ने बीते दिनों जूनियर टीमेट और जूनियर हेल्पर के 1892 पदों को भरने के लिए प्रक्रिया पूरी कर ली है। दस्तावेजों का मूल्यांकन भी हो चुका है। अब भर्ती परिणाम घोषित करने की अंतिम औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed