{"_id":"641c68c64cefec30c901aed7","slug":"records-of-admissions-given-to-children-of-weak-and-disabled-groups-in-private-schools-summoned-2023-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shimla News: कमजोर और अक्षम समूहों के बच्चों को निजी स्कूलों में दिए दाखिलों का रिकॉर्ड तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shimla News: कमजोर और अक्षम समूहों के बच्चों को निजी स्कूलों में दिए दाखिलों का रिकॉर्ड तलब
Thu, 23 Mar 2023 08:27 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Thu, 23 Mar 2023 08:27 PM IST
सार
प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों से कमजोर एवं अक्षम समूहों के बच्चों को दिए गए दाखिलों का रिकॉर्ड तलब किया है।
विज्ञापन
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हिमाचल प्रदेश प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने प्रदेश के सभी निजी स्कूलों से कमजोर एवं अक्षम समूहों के बच्चों को दिए गए दाखिलों का रिकॉर्ड तलब किया है। गुरुवार को निदेशक प्रारंभिक शिक्षा घनश्याम चंद की अध्यक्षता में सभी निजी स्कूलों के पदाधिकारियों और संगठनों के साथ इस बाबत बैठक की गई। बैठक में शिक्षा का अधिकार कानून 2009 के तहत कमजोर एवं अक्षम समूहों के 25 प्रतिशत बच्चों को निजी स्कूलों में नियमानुसार पहली कक्षा में प्रवेश देने को लेकर चर्चा की गई।
विज्ञापन
निजी स्कूलों को प्रवेश से संबंधित उचित विज्ञापन को संबंधित स्कूलों के नोटिस बोर्ड और सभी सार्वजनिक स्थानों जैसे नगर पंचायत, नगर परिषद और बस स्टैंड पर चस्पां करने को कहा गया। शीतकालीन स्कूलों से 25 प्रतिशत श्रेणी में हुए दाखिलों का पूर्ण विवरण दो दिन और ग्रीष्मकालीन स्कूलों को विवरण 15 दिन में उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन