फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   record rate for himachali apple

हिमाचली सेब के दामों ने तोड़ा रिकॉर्ड

Fri, 19 Sep 2014 02:06 PM IST
Updated Fri, 19 Sep 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
record rate for himachali apple

हिमाचली सेब के दामों में लोकल मंडियों में ही भारी उछाल आया है। सेब बहुल क्षेत्र नारकंडा मंडी में पिछले तीन दिनों से सेब की एक पेटी 1500 से 1800 रुपये तक बिक रही है।

विज्ञापन


ये इस सीजन का सबसे अधिक दाम में सेब बिकने का रिकार्ड है। बागवान इस तेजी को कश्मीर में आई आपदा से जोड़ रहे हैं। बीते सप्ताह 1000 से 1200 तक रेट था।

नारकंडा मंडी में शिमला, कुल्लू और किन्नौर जिलों का सेब पहुंच रहा है। नारकंडा के आढ़ती लाल चंद्र डोगरा व जेके शर्मा ने बताया कि रेट में 500 से 700 तक की बढ़ोतरी आई है।

विज्ञापन

कश्मीर बाढ़ से बढ़ गई डिमांड

record rate for himachali apple

इस बार प्रदेश में सेब की बंपर फसल नहीं हुई है लेकिन इसके बावजूद बागवान मुनाफा कमा रहे हैं। अधिकतर इलाकों में सेब सीजन अब आखिरी दौर में हैं। वहीं, जम्मू कश्मीर में आई बाढ़ के बाद तो सेब के दामों में एकाएक वृद्घि हुई है।

बाढ़ के कारण कश्मीरी सेब देश के बाजारों तक नहीं पहुंच पाया है। अगले एक हफ्ते तक भी बहुत कम मात्रा में सेब मंडियों तक पहुंच पाएगा। ऐसे में हिमाचली सेब की डिमांड काफी बढ़ गई है।

बागवान उम्मीद जता रहे हैं। अभी सेब का दाम और बढ़ेगा। हिमाचल के किन्‍नौर से भी जल्द ही सेब की फसल शुरू होने वाली है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed