{"_id":"60d0c2b2a08fb33bce171622","slug":"record-100044-people-got-covid-vaccine-on-the-first-day-of-the-new-phase-in-himachal","type":"story","status":"publish","title_hn":"नए चरण के पहले दिन रिकॉर्ड 100044 लोगों को लगा कोविड टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए चरण के पहले दिन रिकॉर्ड 100044 लोगों को लगा कोविड टीका
Mon, 21 Jun 2021 10:17 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 21 Jun 2021 10:17 PM IST
सार
प्रदेश में हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी। प्रदेश सरकार का दावा है कि अक्तूबर तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी।
विज्ञापन
वैक्सीन लगवाने के लिए अपनी बारी का इंतजार करते युवा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश में कोरोना वैक्सीन के नए चरण के पहले ही दिन सोमवार को लक्ष्य से ज्यादा 100044 लोगों को टीका लगाया गया। सरकार ने 1 लाख लोगों को वैक्सीन लगाने का लक्ष्य रखा था। कांगड़ा, किन्नौर और स्पीति में लक्ष्य से ज्यादा टीकाकरण हुआ है जबकि शिमला, कुल्लू और ऊना समेत कई जिले लक्ष्य से पीछे रह गए हैं। प्रदेश में हर दिन एक लाख लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी।
विज्ञापन
प्रदेश सरकार का दावा है कि अक्तूबर तक 18 साल से अधिक आयु वर्ग के लोगों को वैक्सीन लगा दी जाएगी। हिमाचल को सोमवार को भी केंद्र से 1.92 लाख वैक्सीन की और डोज मिली हैं। मंगलवार को भी वैक्सीन मिलने की उम्मीद है। हिमाचल में अभी वैक्सीन का पर्याप्त कोटा है। राज्य के पास 8 लाख से ज्यादा डोज हैं। मंगलवार और बुधवार को 18 से 44 साल के लोगों को वैक्सीन लगाई जानी है। अभी तक 18 साल से ज्यादा उम्र की 42 फीसदी आबादी को टीका लगाया जा चुका है।
विज्ञापन
जिला टीका लगा लक्ष्य
बिलासपुर 5480 5452
चंबा 6792 6835
हमीरपुर 6646 6481
कांगड़ा 24050 21972
किन्नौर 5341 1301
कुल्लू 5925 6359
स्पीति 1772 472
मंडी 14612 14605
शिमला 10840 12368
सिरमौर 6393 7101
सोलन 9202 8603
ऊना 2991 8451