फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   recomendation ex minister and mla expelled from congress party

पूर्व मंत्री रंगीला राव, डोगरा दंपति को कांग्रेस से बर्खास्त करने की सिफारिश

Tue, 21 Nov 2017 12:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)/बड़सर(हमीरपुर)
ब्यूरो/अमर उजाला, सरकाघाट(मंडी)/बड़सर(हमीरपुर) Updated Tue, 21 Nov 2017 12:07 PM IST
विज्ञापन
recomendation ex minister and mla expelled from congress party

ब्लॉक कांग्रेस सरकाघाट की समीक्षा बैठक में कांग्रेस प्रत्याशी के खिलाफ काम करने वाले कांग्रेस नेताओं पर कार्रवाई की मांग का प्रस्ताव पारित किया।

विज्ञापन






बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार रंगीला राम राव, महिला ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष ऊषा शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष अखिल गुप्ता, उपाध्यक्ष सचिन वर्मा और सेवादल के विजयपाल चौहान का नाम उछला और निष्कासन का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। 
विज्ञापन


प्रस्ताव को उचित कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा। बैठक बचत भवन में ब्लॉक अध्यक्ष लश्करी राम के अध्यक्षता में हुई। इसमें विधानसभा क्षेत्र के सभी बूथों के प्रभारियों, पार्टी के वरिष्ठ कांग्रेस जनों एवं जिला परिषद सदस्यों और पार्टी से जुड़े पंचायत प्रधानों ने भाग लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन



बैठक में पार्टी के संगठन जिला सुंदरनगर के अध्यक्ष एवं पार्टी उम्मीदवार पवन ठाकुर एवं विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी नरेंद्र ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बैठक में सभी बूथ प्रभारियों ने अपने-अपने बूथों की जानकारी दी। 


पार्टी के जिन लोगों ने चुनाव के समय विपक्षी दलों का समर्थन किया उन पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। साथ ही हाल में पार्टी से 6 वर्षों के लिए निष्कासित पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष योगराज ठाकुर, प्रदेश युकां महासचिव यदुपति ठाकुर, अनुसूचित जाति के अध्यक्ष अर्जुन कौंडल और मंडी संसदीय क्षेत्र के युकां उपाध्यक्ष अनिल शर्मा के निष्कासन को भी सही ठहराया गया।

बैठक में ब्लॉक अध्यक्ष सहित, पर्यवेक्षक नरेंद्र ठाकुर, रिस्सा पंचायत प्रधान रोशन लाल, सुलपुर बही के पंचायत प्रधान रिंकू चंदेल ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस अवसर पर नगर पंचायत अध्यक्ष संदीप कौशल, रणजीत गुलेरिया, शहरी कांग्रेस अध्यक्ष अश्वनी गुलेरिया, जिला परिषद सदस्य मनोहर लाल, मेहर चंद, विजय राणा एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। 

आरोप बेबुनियाद : रंगीला राम 

recomendation ex minister and mla expelled from congress party

रंगीला राम राव ने चुनावों में पार्टी विरोधी कार्य करने के आरोपों को सिरे से खारिज किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का पार्टी विरोधी कार्य नहीं किया गया है। जिन पदाधिकारियों पर आरोप लगाए जा रहे हैं, वह झूठ की बुनियाद पर टिके हैं।

नहीं बख्शे जाएंगे पार्टी विरोधी : लश्करी 
ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष लश्करी राम ने कहा कि पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निष्कासन का सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर कार्रवाई के लिए पार्टी हाईकमान को भेजा है। पार्टी विरोधी कार्य करने वाले लोगों को कभी भी बख्शा नहीं जाएगा। 

पार्टी में एकता बहुत जरूरी : पवन ठाकुर 
जिला अध्यक्ष पवन ठाकुर ने कहा कि पार्टी से जुड़े सच्चे कार्यकर्ताओं ने उनका पूर्ण सहयोग दिया है। इसके लिए वे उनके आभारी हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में एकता अति आवश्यक है। हम एक सेवक के रूप में हमेशा हर व्यक्ति के लिए उपलब्ध रहेंगे। उन्होंने युवाओं और महिलाओं के प्रति विशेष आभार प्रकट किया।

पूर्व विधायक डोगरा पर भितरघात का आरोप

recomendation ex minister and mla expelled from congress party

विधानसभा क्षेत्र बड़सर की कांग्रेस कमेटी ने डोगरा दंपति को पार्टी से छह साल से निष्कासन की सिफारिश की है। ब्लॉक कांग्रेस बड़सर व बिझड़ी की चुनाव समीक्षा की संयुक्त बैठक में दोनों के निष्कासन का प्रस्ताव पारित किया गया है।

कांग्रेस पार्टी ने पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा तथा उनकी पत्नी एवं जिला परिषद सदस्य अरविंद्र कौर डोगरा पर भीतरघात का आरोप लगाते हुए गाज गिराई है।

बैठक का आयोजन बड़सर ब्लॉक अध्यक्ष सुरजीत सिंह व बिझड़ी ब्लॉक अध्यक्ष विपिन ढटवालिया की अध्यक्षता में हुआ। बैठक में पोलिंग बूथों में पार्टी प्रदर्शन से संबंधित फीडबैक ली गई।

बैठक में कार्यकर्ताओं का केंद्र पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा व उनकी पत्नी अरविंद्र कौर डोगरा पर रहा। कार्यकर्ताओं ने दोनों पर पार्टी विरोधी गतिविधियों से संलिप्त होने का आरोप लगाया है। कुछ कार्यकर्ताओं ने भीतरघात होने की आशंका व्यक्त की। 

बैठक में ब्लॉक कांग्रेस की दोनों इकाइयों के अध्यक्ष, पीसीसी डेलिगेट राजिंद्र जार, सेवा दल प्रवक्ता नरेश लखनपाल, कमल पठानिया, पवन कालिया, सुदर्शन शर्मा, अमीं चंद, डीएस जसवाल, निक्का राम शर्मा, देव दत्त शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रेखा ढटवालिया, जिला

कांग्रेस सचिव भूपेंद्र ठाकुर, डैनी जसवाल, सतीश बन्याल, युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल राणा, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष रूबल ठाकुर, बड़सर पंचायत प्रधान सेवा दास, केवल सिंह धीमान, योग राज कालिया, उधो राम, देवेंद्र राणा, शरण प्रसाद, कृष्ण कुमार, प्रेम चंद

संगर, सूबेदान बलवंत सिंह, केवल कृष्ण, इंद्रजीत सिंह, संजय कुमार, सहित अन्य कई कार्यकारिणी सदस्य उपस्थित रहे। पूर्व विधायक मनजीत सिंह डोगरा का कहना है कि चुनावों के दौरान वे अर्की विधानसभा क्षेत्र में प्रचार कर रहे थे।

विस चुनावों के दौरान बड़सर विस क्षेत्र में किसी को भी कोई फोन या संपर्क नहीं किया है। आरोप लगाने से पहले कोई सबूत पेश करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed