फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Recognition of 150 private schools is in danger, School Education Board may take a tough decision

Himachal: 150 निजी स्कूलों की मान्यता पर खतरा, स्कूल शिक्षा बोर्ड ले सकता है कड़ा फैसला

Wed, 07 May 2025 05:00 AM IST
Krishan Singh विपिन चौधरी, धर्मशाला
विपिन चौधरी, धर्मशाला Published by: Krishan Singh Updated Wed, 07 May 2025 05:00 AM IST
सार

 स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश के 150 के करीब निजी स्कूलों की मान्यता को रद्द कर सकता है। स्कूलाें पर यह कार्रवाई शिक्षा बोर्ड की खरीदी गई किताबों की डिटेल न देने पर होगी। 

विज्ञापन
Recognition of 150 private schools is in danger, School Education Board may take a tough decision
हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड - फोटो : संवाद

विस्तार

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड प्रदेश के 150 के करीब निजी स्कूलों की मान्यता को रद्द कर सकता है। स्कूलाें पर यह कार्रवाई शिक्षा बोर्ड की खरीदी गई किताबों की डिटेल न देने पर होगी। शिक्षा बोर्ड ने संबंधित स्कूलों को 15 मई तक इस डिटेल को देने का अंतिम मौका दिया है। इससे पहले बोर्ड प्रबंधन ने 30 अप्रैल तक स्कूलों से यह जानकारी मांगी थी। बोर्ड ने सरकारी स्कूलों के साथ-साथ निजी स्कूलों को भी बोर्ड की ओर से प्रकाशित पाठ्य पुस्तकों को पढ़ाने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन

इसके चलते बोर्ड प्रबंधन ने स्कूल प्रबंधकों से 30 अप्रैल तक बोर्ड की ओर से स्थापित किए गए पुस्तक विक्रय केंद्रों और उसके अधीन बोर्ड के पंजीकृत बुक सेलरों से खरीदी गईं पुस्तकों के संबंध में बिलों की सत्यापित छाया प्रतियों को 30 अप्रैल तक बोर्ड कार्यालय में पहुंचाने को कहा था। इस दौरान प्रदेश के कई निजी स्कूलों ने बोर्ड की ओर से मांगी गई जानकारी को मुहैया नहीं करवाया। वहीं, अब शिक्षा बोर्ड ने संबंधित इन लापरवाह स्कूलों को 15 मई तक का समय इस डिटेल को जमा करवाने को दिया है। अगर इस दौरान भी संबंधित स्कूल बोर्ड की ओर से मांगी गई डिटेल को मुहैया नहीं करवाते हैं, तो बोर्ड प्रबंधन उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए उनकी मान्यता तक रद्द कर सकता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पालमपुर के एक निजी स्कूल की मान्यता रद्द
बोर्ड ने पालमपुर क्षेत्र के एक निजी स्कूल की मान्यता को आगामी आदेशों तक रद्द किया है, साथ ही स्कूल प्रबंधन को शैक्षणिक सत्र 2025-26 में नौंवी से जमा दो कक्षा तक साइंस और काॅमर्स विषय में किसी भी विद्यार्थी को प्रवेश न देने के लिए कहा है। बोर्ड प्रबंधन ने यह आदेश संस्थान के खिलाफ मुख्यमंत्री सेवा संकल्प के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई थी। इस शिकायत में कहा गया था कि संबंधित निजी स्कूल बिना संबद्धता के विद्यार्थियों को संस्थान में प्रवेश दे रहा है।

विज्ञापन

निजी स्कूलों को भी बोर्ड की पुस्तकें पढ़ाने को कहा गया है। स्कूलों से बोर्ड की खरीदी गई किताबों के बिलों की जानकारी मांगी गई है लेकिन अभी भी प्रदेश के करीब 150 स्कूलों ने यह जानकारी मुहैया नहीं करवाई है। इन स्कूलों को 15 मई तक का समय दिया है, अगर इस दौरान भी वे जानकारी नहीं देते हैं तो बोर्ड प्रबंधन उनकी मान्यता को भी रद्द कर सकता है। - डॉ. मेजर विशाल शर्मा, सचिव, स्कूल शिक्षा बोर्ड धर्मशाला

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed