{"_id":"07b5ab82bd9b98f738806ca9099ca65d","slug":"read-shimla-bal-film-utsav-schedule","type":"story","status":"publish","title_hn":"शुरू हो रहा है बाल फिल्म उत्सव, पढ़ें शेड्यूल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शुरू हो रहा है बाल फिल्म उत्सव, पढ़ें शेड्यूल
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
Updated Mon, 14 Jul 2014 09:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाल फिल्म समिति भारत और जिला प्रशासन की ओर से 14 से 19 जुलाई तक शिमला में आयोजित किए जाने वाले छह दिवसीय बाल फिल्म उत्सव के दौरान करीब दस हजार छात्र बाल फिल्मों का आनंद ले सकेंगे।
विज्ञापन
अतिरिक्त उपायुक्त युनूस ने कहा कि इस उत्सव के दौरान 19 जुलाई को शहर के विभिन्न बाल-बालिका आश्रमों, श्रवण व दृष्टि दोष बाधित स्कूलों के विशेष बच्चों को भी फिल्में दिखाई जाएंगी।
विज्ञापन
गेयटी थियेटर में शाम 3 से 5 बजे तक फिल्मों का निशुल्क प्रदर्शन किया जाएगा। 14 से 16 जुलाई तक रिट्ज सिनेमा में सुबह 9 बजे ‘करामाती कोट’, शाही सिनेमा में ‘छू लेंगे आकाश’ प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन
वहीं, 17 से 19 जुलाई तक रिट्ज सिनेमा में ‘एक अजूबा’ व शाही सिनेमा में ‘छोटा सिपाही’ फिल्में दिखाई जाएंगी।