{"_id":"341bb9a3baa6a73c422a09a4cebd36ad","slug":"read-ncert-books-online-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या बात! ऑनलाइन पढ़ो एनसीईआरटी की किताबें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्या बात! ऑनलाइन पढ़ो एनसीईआरटी की किताबें
अनिमेष कौशल/अमर उजाला, शिमला
Updated Sat, 25 Jul 2015 01:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एनसीईआरटी की किताबों के लिए अब भटकने की जरूरत नहीं है। एनसीईआरटी की वेबसाइट पर पीडीएफ फॉरमेट में किताबें उपलब्ध हैं। इंटरनेट कनेक्शन से जुड़े कंप्यूटर के एक क्लिक पर कक्षा एक से लेकर जमा दो तक की किताबों को आसानी से डाउनलोड किया जा सकता है।
विज्ञापन
ऑनलाइन किताबें उपलब्ध होने से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों की राह भी आसान हुई है। वेबसाइट पर हर कक्षा के विषय और चैप्टर वाइज किताबें मौजूद हैं। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किताबों को पढ़ा जा सकता है। इन किताबों को डाउनलोड कर ऑफ लाइन (बिना इंटरनेट कनेक्शन) भी पढ़ा जा सकता है। प्रिंट आउट निकाल कर किताबों को बाइंड भी करवा सकते हैं।
विज्ञापन
एनसीईआरटी की किताबों को डाउनलोड करने में सिर्फ इंटरनेट का खर्च आएगा, अन्य कोई भी पैसा इसके लिए नहीं चुकाना पड़ेगा। इन किताबों को पढ़ने के लिए कंप्यूटर पर पीडीएफ फाइल रीडर होना आवश्यक है। यह किताबें सीधी एनसीईआरटी की वेबसाइट से उपलब्ध होती है। ऐसे में कापीराइट एक्ट के उल्लंघन का भी कोई मामला नहीं बनता है।
विज्ञापन
वेबसाइट पर मिलेगा डाउनलोड लिंक- राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद की वेबसाइट पर डाउनलोड ऑनलाइन टैक्स बुक लिंक पर जाकर किताबों को पढ़ा जा सकता है। नामी शिक्षाविदें ने इन किताबों को लिखा और संपादित किया है।
प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी उपयोगी- एनसीईआरटी की किताबें विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारियों में जुटे छात्रों के लिए भी लाभदायक हैं। दसवीं से जमा दो कक्षा की किताबों को आनलाइन पढ़ कर छात्र यूपीएसई, एसएससी, पीसीएस, आईएएस, एचएएस सहित बैंकों की परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं। एक क्लिक पर यह किताबें डाउनलोड हो जाती हैं।
मोबाइल एप भी तैयार कर रही है केंद्र सरकार- एनसीईआरटी की किताबों को जल्द ही मोबाइल फोन पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। केंद्रीय मानव संसाधन मंत्रालय निशुल्क मोबाइल एप तैयार करने में जुटा है। एप तैयार होने के बाद कोई भी कहीं भी किसी भी किताब से जानकारी प्राप्त कर सकेगा।