फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   read karwachoth shubh muhurat.

पढ़िए, कब है करवाचौथ पूजन का शुभ समय?

Fri, 10 Oct 2014 01:09 PM IST
Updated Fri, 10 Oct 2014 01:09 PM IST
विज्ञापन
read karwachoth shubh muhurat.

पति की लंबी उम्र के लिए कल महिलाएं करवाचौथ का व्रत रखेंगी। ज्योतिषाचार्य डॉ. मस्त राम शर्मा ने कहा है कि भारतीय महिलाएं कार्तिक मास कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि का बड़े हर्षोल्लास से प्रतीक्षा करती हैं।

विज्ञापन


पति की दीर्घायु की कामना के लिए करवाचौथ का व्रत लिया जाएगा। हालांकि इस बार नई दुल्हनों के लिए ये व्रत लाभकारी नहीं है लेकिन बाकी महिलाएं इस व्रत को ले सकती हैं।
विज्ञापन


ज्योतिषाचार्य के अनुसार रात 8:13 बजे विधि विधान से चंद्रोदय होने पर पूजन किया जाएगा। सूर्य और चंद्रमा के मेल से तिथियों का निर्माण होता है। इस दिन सूर्य से चंद्रमा 36 डिग्री से 48 डिग्री दूर होगा। इसे चतुर्थी तिथि कहते हैं। गुरु ग्रह पति कारक और शुक्र ग्रह स्त्री कारक माना गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

निद्रा स्थिति की चिंता न करें

read karwachoth shubh muhurat.

राज्य संस्कृत अकादमी के सचिव एवं ज्योतिषी डॉ. मस्त राम शर्मा ने कहा कि जब ये ग्रह अस्त होते हैं तो उस समय धार्मिक विशेष कार्य तथा विवाह आदि वर्जित होते हैं। गुरु वीर्य तथा शुक्र रज का प्रतिनिधित्व करता है।

गुरु ग्रह आजकल मार्गी और उदित है। जो कर्क राशि में उच्चस्थ है। इसलिए निद्रा स्थिति की चिंता न करते हुए सभी सुहागिन स्त्रियां कर्क चतुर्थी के इस व्रत को निश्चिंत होकर कर सकती हैं।

द्वापर युग में अर्जुन की रक्षा के लिए द्रोपदी ने भी यह व्रत किया था, जिससे पांडवों ने कौरवों पर विजय प्राप्त की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed