फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   RBI governor Raghuram rajan in shimla

शिमला पहुंचे आरबीआई गवर्नर रघुराम राजन

Wed, 14 May 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/ अमर उजाला, शिमला Updated Wed, 14 May 2014 09:29 PM IST
विज्ञापन
RBI governor Raghuram rajan in shimla

भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर डा. रघुराम जी. राजन बुधवार दोपहर बाद अपनी टीम के साथ शिमला पहुंच गए। वह होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल में रुके हैं। वीरवार सुबह 9.00 बजे वह वाइल्ड फ्लावर हॉल में ही आरबीआई सेंट्रल बोर्ड की 545वीं मीटिंग लेंगे।

विज्ञापन


इसमें आरबीआई अहम फैसले ले सकता है। इसके बाद वह होटल पीटरहॉफ आएंगे। यहां वह स्टेट लेवल बैंकर्स कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। वे इस बैठक के जरिये हिमाचल में बैंकों के कामकाज का जायजा लेंगे। बैठक में लीड यूको बैंक के सीएमडी अरुण कौल और मुख्य सचिव पी. मित्रा भी शामिल होंगे।
विज्ञापन


हिमाचल में इस समय 34 बैंकों की 1820 शाखाएं हैं। बैंकों के पास 66724 करोड़ रुपये का जमाधन है और 27230 करोड़ लोन दिया हुआ है। हालांकि, हिमाचल में अब भी जमा-उधार अनुपात को सुधारने की गुंजाइश है। इस बैठक में राज्य के सहकारी बैंकों के कुछ मसले आरबीआई के सामने रखे जाएंगे। इसके बाद वह मीडिया से भी रूबरू होंगे। इस दौरान आरबीआई गवर्नर के साथ मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह भी होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद रघुराम राजन प्रदेश विश्वविद्यालय परिसर जाएंगे और वहां छात्र-छात्राओं के साथ इंटरेक्शन करेंगे। इस दौरान वह पूछे गए सवालों का जवाब देंगे और ये बताएंगे कि रिजर्व बैंक काम कैसे करता है? हिमाचल को आरबीआई सेंट्रल बोर्ड मीटिंग की मेजबानी पहली बार मिली है।

आरबीआई से ये मसले उठाएंगे बैंक
-राज्य सहकारी बैंक को सूक्ष्म एवं लघु उद्योगों के क्रेडिट गारंटी फंड में शामिल किया जाए
-गरीब छात्रों के लिए मंजूर वजीफा स्कीमों में इंटरेस्ट सब्सिडी देने में सहकारी बैंक भी कवर हों
-पब्लिक मनी रिकवरी एक्ट के तहत एसडीएम के साथ तहसीलदारों को भी अधिकार दिए जाएं
-स्वयं सहायता समूहों और कृषि ऋणों संबंधी दस्तावेजों में स्टांप ड्यूटी में छूट दी जाए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed