फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

सिर्फ एक क्लिक में पढ़ें पुराने नोटों पर आपके सवाल और RBI के जवाब

Thu, 10 Nov 2016 10:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Thu, 10 Nov 2016 10:39 AM IST
विज्ञापन
rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

1. पुराने नोट जमा करवाने पर कितना पैसा वापस मिलेगा?

विज्ञापन


बैंक में जितने भी नोट जमा करवाएंगे वह सारा पैसा आपको वापस मिलेगा। बैंक में आप चाहे जितने भी 500-1000 के पुराने नोट जमा कर सकते हैं। इसमें कोई बंदिश नहीं है।

2. क्या मैं सारा पैसा कैश में ले सकूंगा?

नहीं अभी बैंक से आप एक समय में 4000 रुपये तक राशि निकलवा सकेंगे। भले ही अभी चार हजार या इससे अधिक पैसा क्यों न बैंक में जमा करवा लिया हो।

3. मेरा जमा किया गया सारा पैसा मैं क्यों नहीं ले सकता?
योजना के तहत अभी सीमित राशि ही आप बैंक से निकलवा सकेंगे।

4. एक दिन में 4000 रुपये की राशि अपर्याप्त है, बाकी भुगतान कैसे होगा?
आप लेन देन के लिए बैंक चेक, इंटरनेट बैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड आदि का इस्तेमाल कर सकते हैं।

5. बैंक अकाउंट नहीं हैं क्या करूं?
इसके लिए आप अपने प्रमाण पत्र लेकर कभी भी किसी भी दिन बैंक में जाकर अपना खाता खुलवा सकते हैं।

मैं कहां जाकर पुराने नोट बदल सकता हूं?

rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

6. मैं कहां जाकर पुराने नोट बदल सकता हूं?
किसी भी कामर्शियल बैंक, स्टेट कोआपरेटिव बैंक, हेड पोस्ट ऑफिस आरबीआई की सभी शाखाओं, और सब पोस्ट ऑफिस में जाकर पुराने नोट बदलवा सकते हैं।


7. क्या ये नोट सिर्फ मेरी बैंक की शाखा में ही बदले जाएंगे?
4000 रुपये तक के नोट आप किसी भी बैंक की शाखा में बदलवा सकते हैं। इसके लिए आपको सिर्फ अपना एक पहचान पत्र देना होगा। 4000 से ज्यादा राशि के नोट जमा करवाने के लिए आपको अपने बैंक या उसकी किसी शाखा में जाना होगा। आप किसी दूसरे बैंक में भी कैश जमा करवा सकते हो लेकिन आपको अपना पहचान पत्र और बैंक अकाउंट की डिटेल भी देनी होगी।

8. क्या मैं अपने बैंक की किसी भी शाखा में जा सकता हूं?
जी हां, बैंक की सभी शाखाओं में आपको सुविधा दी जाएगी।


9. मेरा अपना बैंक अकाउंट नहीं है, क्या हम दोस्त या रिश्तेदार के खाते का इस्तेमाल कर सकते हैं?
बिल्कुल, आप दूसरे का खाता इस्तेमाल कर सकेंगे। लेकिन इसके लिए आपको खाताधारक की लिखित अनुमति लानी होगी जो बैंक में जमा होगी।

10. मैं खुद पैसा जमा नहीं करवा सकता, क्या किसी दूसरे को भेज सकता हूं?
आप अपने किसी प्रतिनिधि को भेज सकते हैं। इसके लिए बस आपको उसे लिखित में अथॉरिटी देनी होगी जो बैंक में दिखानी पड़ेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या चेक से पैसे निकाल सकते हैं?

rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

11. क्या चेक से पैसे निकाल सकते हैं?
24 नवंबर तक आप चेक या विदड्राल स्लिप से एक दिन में 10,000 रुपये तक निकाल सकेंगे। हफ्ते में कुल 20,000 रुपये निकलवा सकेंगे। इसमें एटीएम से निकालवाई गई राशि भी शामिल होगी।

12. क्या पुराने नोटों को कैश डिपाजिट मशीन से जमा करवाया जा सकता है?
जी हां, मशीन का इस्तेमाल कर सकते हैं।

13. लेन देन में इंटरनेट या मोबाइल बैंकिंग की सुविधा मिलेगी?
उपभोक्ताओं को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा पहले की तरह उपलब्ध रहेगी।

14. पुराने नोट बदलने के लिए कितना समय मिलेगा?
इस साल 30 दिसंबर तक 500 और 1000 के सभी पुराने नोट बदलवाए जा सकेंगे। 

15. अभी देश से बाहर हैं, कैसे पुराने नोट जमा करवाएं?
इसके लिए आप अपनी लिखित अनुमति देकर अपने किसी प्रतिनिधि को बैंक भेजकर ये नोट बदलवा सकते हैं। अथॉरिटी लैटर के अलावा पहचान पत्र भी साथ लाना अनिवार्य होगा।

विज्ञापन

एनआरआई हैं, क्या वे भी ये नोट अपने एनआरओ अकाउंट में जमा करवा सकेंगे?

rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

16. एनआरआई हैं, क्या वे भी ये नोट अपने एनआरओ अकाउंट में जमा करवा सकेंगे?
जी हां, इसकी सुविधा दी गई है।

17. विदेशी सैलानी हैं, मेरे पास ये नोट हैं, क्या करें?
 आप एयरपोर्ट एक्सचेंज काउंटर पर 72 घंटे के भीतर 5000 रुपये तक के नोटों का एक्सचेंज करवा सकते हैं।

18. अस्पताल, यात्रा जैसी इमरजेंसी में क्या करें?
अधिसूचना के 72 घंटे बाद तक आप अस्पतालों में इन पुराने नोटों से ही दवाइयां, ऑपरेशन संबंधी सामान आदि खरीद सकते हैं। बस यात्रा, रेलवे टिकट और एयर टिकट के लिए भी अभी पुराने नोट इस्तेमाल हो सकेंगे।

19. बैंक में नोट जमा करवाते वक्त पहचान पत्र क्या दें।
आधार कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर आईडी कार्ड, पासपोर्ट, मनरेगा कार्ड, पैन कार्ड आदि प्रमाण पत्र मान्य होंगे।

20. ये स्कीम क्यों लानी पड़ी?
देश में बढ़ते जाली नोटों के प्रचलन, आतंकी गतिविधियों में इनके इस्तेमाल और कालाधन रोकने के लिए ये योजना लागू की गई है। अभी तक चल रहे 500 और 1000 के नोट में कोई सिक्योरिटी फीचर भी नहीं थे। देश में बड़ी मात्रा में जाली नोट तैयार हो रहे थे।

आखिर यह स्कीम है क्या?

rbi answered the queries related with 500 and 1000 rupee note

21. आखिर यह स्कीम है क्या?
सरकार की इस योजना के तहत अब 500 और 1000 के नोट मान्य नहीं होंगे। खरीदारी, लेनदेन आदि में आप इनका इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे। सरकार ने समयसीमा तय की है जिसके भीतर आप पुराने नोटों को बैंकों अथवा डाकघरों में जाकर बदलवा सकेंगे।

22. इस बारे में ज्यादा जानकारी कहां मिलेगी?
आरबीआई की वेबसाइट www.rbi.org.in पर पूरी जानकारी ली जा सकती है।

23. यदि फिर भी कोई समस्या आएं तो कहां संपर्क करें?
आरबीआई के कंट्रोल रूम नंबर 022-22602201/022 और 22602944 पर संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed