{"_id":"643954308cf3cdabe9099b33","slug":"ravi-thakur-research-at-university-of-alabama-at-birmingham-in-ameria-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: बर्मिंघम के अलबामा विवि में शोध करेंगे रवि, 21.23 लाख का सालाना पैकेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: बर्मिंघम के अलबामा विवि में शोध करेंगे रवि, 21.23 लाख का सालाना पैकेज
Fri, 14 Apr 2023 06:55 PM IST
अरविन्द ठाकुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Published by: अरविन्द ठाकुर
Updated Fri, 14 Apr 2023 06:55 PM IST
सार
रवि ठाकुर ने हाल ही में टेस्ट ऑफ एफिशिएंसी फॉर फॉरेन लैंग्वेज की परीक्षा दी थी, जिसके आधार पर 12 अप्रैल को अमेरिका के अलबामा विश्वविद्यालय ने उनका चयन भौतिक विज्ञान शोधकर्ता के रूप में किया है।
विज्ञापन
रवि ठाकुर
- फोटो : संवाद
विस्तार
जिला कुल्लू का युवा अमेरिका के बर्मिंघम में स्थित अलबामा विश्वविद्यालय में भौतिक विज्ञान में शोध करेगा। इसके लिए छात्रवृत्ति के रूप में 21.23 लाख रुपये का सालाना पैकेज मिलेगा। जिले की लगघाटी के रवि ठाकुर शोधकर्ता के रूप में चयन होने से घाटी में खुशी की लहर है। लगघाटी के ग्रामंग गांव के रवि सामान्य परिवार से संबंध रखते हैं। उनके माता-पिता खेतीबाड़ी करते हैं। वहीं, बेटे को 21.23 लाख का सालाना पैकेज मिलना उनके लिए बहुत बड़ी बात है।
विज्ञापन
रवि ठाकुर ने हाल ही में टेस्ट ऑफ एफिशिएंसी फॉर फॉरेन लैंग्वेज की परीक्षा दी थी, जिसके आधार पर 12 अप्रैल को अमेरिका के अलबामा विश्वविद्यालय ने उनका चयन भौतिक विज्ञान शोधकर्ता के रूप में किया है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजकीय प्राथमिक पाठशाला ग्रामंग-एक, 10वीं राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नगवाईं और 12वीं स्नोर वैली पब्लिक स्कूल बजौरा से की है।
विज्ञापन
स्नातकोत्तर की पढ़ाई महाविद्यालय कुल्लू तथा एमएससी भौतिक विज्ञान में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश से की। उसके बाद पंजाब विश्वविद्यालय में पीएचडी न्यूक्लियर भौतिक विज्ञान के पद पर ज्वाइन किया। हाल ही में उनका भौतिक विज्ञान कॉलेज कैडर में भी सहायक प्रोफेसर के तौर पर चयन हुआ है। रवि ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने माता-पिता व शिक्षकों को दिया है। उधर, स्नोर वैली पब्लिक स्कूल के प्रधानाचार्य पूर्ण चंद ने कहा कि रवि ठाकुर पढ़ाई के प्रति मेहनती रहे हैं।
विज्ञापन