{"_id":"629e0b01bee8972ecc7640e6","slug":"rave-party-was-going-on-in-the-forest-at-midnight-in-jispa-lahul-police-raided","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rave Party Lahul: जंगल में आधी रात को चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rave Party Lahul: जंगल में आधी रात को चल रही थी रेव पार्टी, पुलिस ने मारा छापा, मचा हड़कंप
Mon, 06 Jun 2022 07:43 PM IST
Krishan Singh
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग
संवाद न्यूज एजेंसी, रोहतांग/केलांग
Published by: Krishan Singh
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:43 PM IST
सार
कुल्लू की पार्वती घाटी के बाद अब लाहौल-स्पीति के जिस्पा में आधी रात को चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस टीम को देखकर पार्टी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन
रेव पार्टी(सांकेतिक)
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की पार्वती घाटी के बाद अब लाहौल-स्पीति के जिस्पा में आधी रात को चल रही रेव पार्टी पर पुलिस ने छापा मारा है। पुलिस टीम को देखकर पार्टी में शामिल लोगों में हड़कंप मच गया। कुछ लोग जंगल की ओर भाग गए। इन्हें पुलिस ने पकड़ लिया। मौके से चरस समेत नशीले पदार्थ भी पुलिस ने बरामद किए हैं। डीजे समेत अन्य सामान जब्त कर लिया है। स्थानीय आयोजक और ओडिशा के दो सैलानियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। केलांग पुलिस को रविवार रात को जिस्पा की चंद्रभागा नदी के समीप डीजे की आवाज सुनाई दी। पुलिस टीम उक्त स्थान के लिए रवाना हुई। पुलिस ने डीजे की धुन पर गीत-संगीत को चलता देखकर छापा मारा।
विज्ञापन
कई लोग डीजे की धुन पर नाच रहे थे। पुलिस को देखकर भगदड़ मच गई। कुछ लोग अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए, लेकिन पुलिस ने उन्हें धर दबोचा। इनके पास संदिग्ध वस्तुएं होने का शक होने पर सामान की तलाशी ली गई। आयुष्मान निवासी कटक, ओडिशा के पास 13.26 ग्राम चरस और आदित्य नारायण निवासी खंडागिरी ओडिशा के पास 16.49 ग्राम चरस व 1.99 ग्राम नशीला पदार्थ (एमडीएमए) मिला। लाहौल-स्पीति के पुलिस अधीक्षक मानव वर्मा ने कहा जिला के माहौल खराब करने वाले व्यक्तियों और मादक पदार्थ या मनोप्रभावी पदार्थों का सेवन करने वाले व्यक्तियों की बख्शा नहीं जाएगा। ऐसी सूचना पुलिस के साथ लोग साझा करें। जानकारी देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन