फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Ration supply reached in Ration Dipos for seven lakh families

सात लाख परिवारों के लिए डिपुओं में पहुंची निशुल्क राशन की सप्लाई

Mon, 10 May 2021 06:47 PM IST
अरविन्द ठाकुर अमर उजाला नेटवर्क, शिमला
अमर उजाला नेटवर्क, शिमला Published by: अरविन्द ठाकुर Updated Mon, 10 May 2021 06:47 PM IST
विज्ञापन
Ration supply reached in Ration Dipos for seven lakh families
राशन पॉश मशीन। - फोटो : खाद्य आपूर्ति विभाग

हिमाचल प्रदेश के सात लाख गरीब परिवारों को राशन डिपुओं में 5 किलो प्रति व्यक्ति निशुल्क राशन मिलेगा। कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के बीच राशन की सप्लाई डिपुओं में भेज दी गई है। इसी सप्ताह से लोग राशन ले सकेंगे। यह राशन डिपो में मिलने वाले अन्य राशन से अलग मिलेगा।

विज्ञापन


गरीब राशनकार्ड उपभोक्ताओं को मुफ्त राशन दो महीने यानी जून महीने तक मिलेगा। वर्तमान में प्रदेश में साढ़े 18 लाख राशनकार्ड उपभोक्ता हैं। इनमें गरीब राशनकार्ड परिवारों की संख्या करीब सात लाख है। 
विज्ञापन


सदस्यों की संख्या की बात करें तो यह आंकड़ा करीब 29 लाख है। इन लोगों को 5 किलो राशन मुफ्त मिलेगा। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग का कहना है कि 5 किलो राशन में से 3 किलो आटा और 2 किलो चावल दिया जाएगा। बीते साल 2020 में लॉकडाउन के चलते यह योजना शुरू की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उस समय गरीब लोगों को अप्रैल, मई और जून में फ्री राशन दिया गया था। इसमें काला चना भी शामिल था। इस बार इसमें दाल शामिल नहीं की गई है। खाद्य नागरिक एवं उपभोक्ता मामले विभाग के निदेशक आरके गौतम ने बताया कि गरीबों के लिए मुफ्त राशन का कोटा डिपो में भेज दिया है। गरीबों को 5 किलो मुफ्त राशन मिलेगा।  


इस बार 14 किलो आटा 
हिमाचल के साढ़े 12 लाख राशनकार्ड उपभोक्ताओं को इस महीने 14 किलो आटा मिलेगा। पहले उपभोक्ताओं को 11 किलो प्रति कार्ड पर आटा मिलता था। चावल पहले की तरह साढ़े 5 किलो मिलता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed