फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   ration in dipo's will now cut your pocket more

17 लाख परिवारों पर महंगे राशन की मार

Sun, 25 May 2014 10:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Sun, 25 May 2014 10:48 PM IST
विज्ञापन
ration in dipo's will now cut your pocket more

हिमाचल में रियायती राशन पाने वाले लगभग 17 लाख परिवारों पर राज्य सरकार के एक फैसले से महंगाई की मार पड़ने वाली है।

विज्ञापन


राज्य सरकार के इस फैसले से सरकारी राशन खरीदने वालों को सरसों का तेल 25 रुपये प्रति लीटर और दालें 15 रुपये प्रति किलो तक महंगी खरीदनी होंगी। भविष्य में इनके रेट मार्के ट में जैसे जैसे बढ़ेंगे, डिपो का राशन भी उसी अनुपात में महंगा होगा।

कैबिनेट ने खाद्य आपूर्ति निगम को घाटे से उबारने के लिए यह फैसला किया है। पीडीएस के तहत सरसों का तेल 59 रुपये प्रति लीटर की दर से दे रहे हैं।

दालों में चना दाल 25 रुपये, उड़द साबुत 34.99 रुपये और काबुली चना 35.99 रुपये प्रति किलो प्रति माह दिया जा रहा है।

मंत्रिमंडल ने निर्णय लिया है कि दालों पर 20 रुपये प्रति किलोग्राम और खाद्य तेलों पर 10 रुपये प्रति लीटर की निर्धारित सब्सिडी दी जाएगी। अभी तक रियायती राशन में निर्धारित अनुदान का कांसेप्ट नहीं था।
विज्ञापन


निर्धारित सब्सिडी को लेकर यह सैद्धांतिक निर्णय है। इस पर 28 मई के बाद ही स्थिति स्पष्ट कर पाऊंगा। जीएस बाली, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री, हिमाचल प्रदेश
विज्ञापन
विज्ञापन


इस तरह से बढ़ सकते हैं रेट

वस्तु-----------------------संभावित मूल्य वृद्धि-----------होलसेल रेट
सरसों का तेल----------------95--------------------------26
दाल चना--------------------40------------------------अभी नही
उड़द दाल-------------------65-69 तक------------------10-15 तक
काबुली चना-----------------60-70 तक----------------5-10 तक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed