{"_id":"5d7bbae88ebc3e01506ee0dd","slug":"rathore-met-central-leaders-brainstorming-on-preparations-for-by-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"केंद्रीय नेताओं से मिले राठौर, उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
केंद्रीय नेताओं से मिले राठौर, उपचुनाव की तैयारियों पर मंथन
Fri, 13 Sep 2019 09:21 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 13 Sep 2019 09:21 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शुक्रवार को दिल्ली एआईसीसी के दफ्तर में केंद्रीय नेताओं से मुलाकात की। विधानसभा उपचुनाव के लिए अभी से तैयारियां करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय नेताओं से प्रदेश में संगठनात्मक ढांचे कोे लेकर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विज्ञापन
राठौर एआईसीसी कोषाध्यक्ष अहमद पटेल और वरिष्ठ नेता मोती लाल वोरा से मिले। पार्टी सूत्रों के अनुसार राठौर ने प्रदेश प्रभारी रजनी पाटिल से भी मुलाकात की, जबकि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा से नहीं मिल पाए।
विज्ञापन
पाटिल ने प्रदेश कांग्रेस के संगठनात्मक ढांचे को लेकर भी विस्तार से चर्चा की। एआईसीसी की दिल्ली में हुई प्रदेशाध्यक्षों और कांग्रेस विधायक दल के नेताओं की बैठक में देश भर में केंद्र सरकार के खिलाफ आंदोलन करने का फैसला लिया गया।
विज्ञापन
कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने भी प्रदेशों में उग्र आंदोलन के लिए तैयारी करने को कहा है। रजनी पाटिल ने प्रदेश में भी केंद्र और राज्य सरकार के खिलाफ 17 से 28 सितंबर के बीच आंदोलन की तैयारी करने के निदेश दिए हैं।