{"_id":"5cfa4d78bdec2207476e4465","slug":"rare-snow-leopard-and-brown-bear-spotted-in-pangi-himachal","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हिमाचल में यहां दिखा दुर्लभ बर्फानी तेंदुआ और भूरा भालू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमाचल में यहां दिखा दुर्लभ बर्फानी तेंदुआ और भूरा भालू
Fri, 07 Jun 2019 05:15 PM IST
Krishan Singh
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंबा
Published by: Krishan Singh
Updated Fri, 07 Jun 2019 05:15 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विश्व के चुनिंदा क्षेत्रों में पाए जाने वाले दुर्लभ प्रजाति के बर्फानी तेंदुआ और भूरा भालू की झलक एक बार फिर हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में देखने को मिली है। बर्फानी तेंदुआ और भूरा भालू को चंबा जिले के दूरदराज इलाके पांगी में देखा गया है।
विज्ञापन
पहाड़ों और वनों की भूमि हिमाचल में एक बार फिर खतरे में पड़ी और लुप्तप्राय बर्फानी तेंदुआ और भूरे भालू की प्रजाति की मौजूदगी दर्ज हुई है। आंकड़ों पर गौर करें तो विश्व भर में बर्फानी तेंदुआ प्रजाति की संख्या 5000 से भी कम है, तो वहीं भारत में इनकी संख्या महज 200 से 500 तक है।
विज्ञापन
इस बीच पांगी घाटी के सेचू नाला वन्यजीव अभ्यारण्य से बर्फानी तेंदुआ की तस्वीरें और वीडियो फुटेज सामने आई हैं। लिहाजा पांगी घाटी में इस दुर्लभ प्रजाति का सरंक्षित होना बड़ी बात है।
विज्ञापन
जंगली जानवरों की गणना व लुप्त हो रही बहुमूल्य प्रजातियों का पता लगाने के लिए वन्य प्राणी विभाग द्वारा जंगलों में कैमरें स्थापित किए गए हैं। जंगलों में लगाए जाने वाले कैमरे काफी हद तक कामयाब भी रहते हैं।
बर्फानी तेंदुआ हिमाचल का राज्य पशु
इसका प्रत्यक्ष प्रमाण कैमरे में बर्फानी तेंदुए और भूरे भालू का कैद होना है। तुआन बीट के वनरक्षक राजेंद्र द्वारा जंगल में स्थापित कैमरों में बर्फानी तेंदुए और भूरे भालू कैद हुए हैं। हालांकि इससे पहले कुगति वन्यजीव अभ्यारण्य में साल 2006 में बर्फानी तेंदुए की फोटो से उसकी मौजूदगी दर्ज की गई थी।
1972 में प्रकृति के संरक्षण (आईयूसीएन) के लिए अंतरराष्ट्रीय संघ विश्व स्तर पर लुप्तप्राय के रूप में संकट ग्रस्त प्रजाति के अपने लाल सूची पर हिम तेंदुए रखा गया था। खास बात यह कि बर्फानी तेंदुआ हिमाचल प्रदेश का प्रदेश जानवर भी है।
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ निशांत मंढोत्रा ने बर्फानी तेंदुआ और भूरे भालू की मौजूदगी पांगी घाटी के सेचू नाला वन्यजीव अभ्यारण्य में पाई गई है। कहा कि सेचु नाला वाइल्ड लाइफ सेंचुरी में लुप्त प्राय प्रजातियों के वीडियो तथा फोटो से पता चला है कि यहां ये वन्य जीव सरंक्षित हैं।