फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape with school girl at amb.

अपहरण के बाद स्कूली छात्रा के साथ जंगल में रेप

Wed, 07 Oct 2015 11:40 PM IST
Updated Wed, 07 Oct 2015 11:40 PM IST
विज्ञापन
rape with school girl at amb.

स्कूल गई नौंवी की छात्रा का अपहरण कर एक युवक ने उसके साथ जंगल में दुराचार कर डाला। आरोपी कई दिन से छात्रा का पीछा भी कर रहा था। मामला हिमाचल के ऊना का है। यहां उपमंडल अंब के तहत नौवीं कक्षा की नाबालिग छात्रा के अपहरण और बलात्कार किए जाने का मामला प्रकाश में आया है। छात्रा एक दिन से लापता थी।

विज्ञापन


उसे पुलिस ने छापेमारी कर क्षेत्र के जंगल में एक 19 वर्षीय युवक के पास से बरामद कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार नौवीं कक्षा की छात्रा का कुछ दिनों से एक युवक पीछा कर रहा था। इसे अकसर उक्त युवती से बात करने का प्रयास करते हुए देखा गया था। युवती पांच अक्तूबर को स्कूल गई। लेकिन शाम को घर वापस नहीं लौटी।
विज्ञापन

मेडिकल में पुष्टि, छात्रा से हुआ बलात्कार

rape with school girl at amb.

परिजनों ने शक के आधार पर उक्त युवक के विरुद्ध अपहरण की शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद पुलिस को इनके पास के जंगल में होने का पता चला। पुलिस ने स्कूल के साथ लगते जंगल क्षेत्र में दबिश दी। जहां आरोपी युवक को पकड़ कर उसके पास से युवती को बरामद कर लिया गया। आरोपी ने युवती को एक रात जंगल में ही रखा था।

पुलिस की ओर से युवती का मेडिकल करवाया गया जिसमें युवती के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। आरोपी युवक क्षेत्र में ही वैल्डिंग का कार्य करता है। उधर अंब के डीएसपी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को युवती सहित पास के जंगल से बरामद कर लिया है। मेडिकल में युवती के साथ दुराचार की पुष्टि हुई है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 365, 376 और पॉस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सरकाघाट में महिला से दुराचार

rape with school girl at amb.

वहीं मंडी के सरकाघाट क्षेत्र में एक महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति को गिरफ्तार कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित महिला और आरोपी व्यक्ति क्षेत्र के एक ही पंचायत के निवासी हैं। पुलिस के अनुसार गोपालपुर विकास खंड की एक पंचायत में पीड़ित महिला अपने दो बच्चों और सास के साथ रहती है। उसका पति बाहर नौकरी करता है।

पंचायत में पीड़ित महिला का घर अकेले में है। पीड़ित महिला की शिकायत के अनुसार सोमवार रात को बच्चों व सास को खाने खिलाने के बाद वह घर से बाहर आई तो पहले से छिपे आरोपी ने उसे पकड़ा और दुराचार किया। इसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। उसने सास को घटना की सूचना दी और सरकाघाट पुलिस में मामला दर्ज करवाया। डीएसपी संजीव भाटिया ने बताया कि आईपीसी की धारा 376 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जांच जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed