फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   rape

ऊना से अगवा नाबालिग से पंजाब में सामूहिक दुष्कर्म

Fri, 30 Aug 2019 11:43 AM IST
शिमला ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना Published by: शिमला ब्यूरो Updated Fri, 30 Aug 2019 11:43 AM IST
विज्ञापन
rape
सांकेतिक तस्वीर

पुलिस थाना ऊना के तहत हिमाचल-पंजाब बॉर्डर के सीमांत इलाके से अगवा हुई नाबालिग लड़की के साथ पंजाब में सामूहिक दुष्कर्म हुआ है। इसका खुलासा लड़की ने स्वयं किया है। लड़की को पुलिस ने वीरवार को चंडीगढ़ से बरामद किया। इसके बाद उसे ऊना लाया गया।

विज्ञापन


ऊना पहुंचने के बाद पुलिस ने पूछताछ की, जिसके बाद नाबालिग ने दो युवकों पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया। पुलिस ने लड़की के बयान के बाद दो युवकों पर पोक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी युवकों की भी तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ऊना सदर थाना के तहत एक गांव की नाबालिग लड़की मंगलवार दोपहर अचानक लापता हो गई थी। इसको लेकर परिजनों ने ऊना पुलिस को शिकायत दी। साथ ही लड़की के अपहरण का शक जाहिर किया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर लड़की की तलाश शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने जांच के दौरान लड़की को चंडीगढ़ के बस स्टैंड से बरामद कर लिया, जिसे अपने साथ ऊना ले आई। ऊना पहुंचने के बाद लड़की के बयान देते हुए दो युवकों पर गैंगरेप करने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने लड़की के बयान पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। एएसपी विनोद धीमान ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग के बयान दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed