{"_id":"5a2ff0334f1c1bc8678c1046","slug":"rape-accused-arrested-after-seven-days-from-forest","type":"story","status":"publish","title_hn":"महिला से दुराचार कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने सात दिन बाद यहां से पकड़ा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
महिला से दुराचार कर फरार हुआ आरोपी, पुलिस ने सात दिन बाद यहां से पकड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, कंडाघाट (सोलन)
Updated Wed, 13 Dec 2017 11:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना कंडाघाट में महिला से दुराचार कर फरार हुए आरोपी को पुलिस ने सात दिन बाद गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गपौड़ा के जंगल से पकड़ा गया। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर उसे जंगल से गिरफ्तार किया।
विज्ञापन
इसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा गया। आरोपी सतीश उर्फ आजाद निवासी हिनर पंचायत ने पांच दिसंबर को एक 45 वर्षीय राहगीर महिला से दुष्कर्म किया था। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी फरार मौके से फरार हो गया था।
विज्ञापन
महिला ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। इस पर मामला दर्ज होने के बाद पुलिस सरगर्मी से आरोपी की तलाश कर रही थी। इस दौरान छेड़ी गई धरपकड़ और गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस को गौड़ा स्थित काटल गांव के जंगल में आरोपी के छिपे होने की सूचना मिली।
विज्ञापन
पुलिस ने दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। महिला ने शिकायत में बताया था कि जब वह रास्ते से अपने घर को जा रही थी तो उस समय युवक ने उसके साथ दुराचार किया। आरोपी गढ़वाल का रहने वाला है और गौड़ा में काम करता था।
कंडाघाट थाना के कार्यकारी एसएचओ नंदलाल ने बताया कि मंगलवार को आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। यहां से उसे तीन दिन के पुलिस रिमांड पर भेजा है। मामला दर्ज होने के बाद से पुलिस आरोपी को जगह-जगह तलाश कर रही थी।