फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranji Trophy: Rain spoiled the game of the Himachal team standing on the threshold of victory

Ranji Trophy: जीत की दहलीज पर खड़ी हिमाचल टीम का बारिश ने बिगाड़ दिया खेल

Fri, 20 Jan 2023 07:07 PM IST
Krishan Singh संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर)
संवाद न्यूज एजेंसी, नादौन (हमीरपुर) Published by: Krishan Singh Updated Fri, 20 Jan 2023 07:07 PM IST
सार

जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि भारी बरसात के कारण चौथे दिन का खेल नहीं हो पाया। हिमाचल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक और नगालैंड की टीम को एक अंक प्राप्त हुआ। 

विज्ञापन
Ranji Trophy: Rain spoiled the game of the Himachal team standing on the threshold of victory
क्रिकेट

विस्तार

अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में रणजी ट्रॉफी मैच के चौथे दिन शुक्रवार को बारिश के कारण चौथे दिन का खेल धुल गया। इससे जीत की दहलीज पर खड़ी हिमाचल टीम को ड्रॉ से संतोष करना पड़ा। हालांकि, पहली पारी में बढ़त के आधार पर हिमाचल को तीन अंक मिले हैं। नगालैंड की टीम को एक अंक मिला। हिमाचल ने पहली पारी में 346 रन बनाए थे। नगालैंड की पहली पारी 233 पर सिमट गई थी। इससे हिमाचल को पहली पारी 113 रन की बढ़त मिली।

विज्ञापन


हिमाचल ने दूसरी पारी 236 रन पर घोषित कर दी। नगालैंड को जीत के लिए 349 रन चाहिए थे। नगालैंड ने 31 रन पर चार विकेट खो दिए थे और हिमाचल की जीत लग रही थी, लेकिन अंतिम बारिश ने हिमाचल का खेल बिगाड़ दिया और मुकाबला ड्रा हो गया। जिला क्रिकेट महासचिव अनिल भाटिया ने कहा कि भारी बरसात के कारण चौथे दिन का खेल नहीं हो पाया। हिमाचल को पहली पारी की बढ़त के आधार पर तीन अंक और नगालैंड की टीम को एक अंक प्राप्त हुआ। उन्होंने कहा कि 24 जनवरी से हिमाचल और यूपी के मध्य चार दिवसीय मैच होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed