{"_id":"6321e8b54437b46db34ba776","slug":"range-level-cyber-police-station-approved-in-mandi-and-dharamshala","type":"story","status":"publish","title_hn":"cyber police station: हिमाचल के मंडी और धर्मशाला में रेंज स्तरीय साइबर थाने स्वीकृत, अधिसूचना जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
cyber police station: हिमाचल के मंडी और धर्मशाला में रेंज स्तरीय साइबर थाने स्वीकृत, अधिसूचना जारी
Wed, 14 Sep 2022 08:15 PM IST
Krishan Singh
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
Published by: Krishan Singh
Updated Wed, 14 Sep 2022 08:15 PM IST
सार
अब हिमाचल में तीन रेंज स्तरीय साइबर अपराध पुलिस थाने होंगे। मंडी और धर्मशाला साइबर थाने 1 अक्तूबर से काम करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन
साइबर थाना(सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हिमाचल प्रदेश सरकार ने मंडी और धर्मशाला में दो नए रेंज स्तरीय साइबर अपराध पुलिस स्टेशन स्वीकृत किए हैं। सीआईडी साइबर अपराध पुलिस स्टेशन शिमला को अब नए सिरे से रेंज स्तरीय साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन शिमला अधिसूचित किया गया है। अब हिमाचल में तीन रेंज स्तरीय साइबर अपराध पुलिस थाने होंगे। मंडी और धर्मशाला साइबर थाने 1 अक्तूबर से काम करना शुरू कर देंगे। साइबर क्राइम थाना शिमला के तहत दक्षिणी रेंज के शिमला, सोलन, सिरमौर, किन्नौर और पुलिस जिला बद्दी शामिल होंगे।
विज्ञापन
साइबर थाना धर्मशाला के तहत उत्तरी रेंज के चार जिले कांगड़ा, चंबा, नूरपुर और ऊना आएंगे। इसी तरह साइबर थाना मंडी के तहत सेंट्रल रेंज मंडी, कुल्लू, हमीरपुर, बिलासपुर और लाहौल-स्पीति होंगे। तीनों पुलिस स्टेशनों का नेतृत्व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रैंक के अधिकारी करेंगे, जबकि पुलिस अधीक्षक (राज्य सीआईडी) साइबर क्राइम मामलों के लिए नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेंगे। पुलिस महानिदेशक संजय कुंडू ने बताया कि मंडी और धर्मशाला में स्वीकृति किए रेंज स्तरीय साइबर अपराध पुलिस स्टेशन आगामी 1 अक्तूबर से कार्य करना शुरू कर देंगे।
विज्ञापन