फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Randhir Sharma said he got Rs 2000 crore from Centre but state spent only Rs 1720 crore

Randhir Sharma: रणधीर शर्मा बोले- केंद्र से मिले 2,000 करोड़, प्रदेश ने खर्च किए केवल 1,720 करोड़

Wed, 01 May 2024 06:04 PM IST
अंकेश डोगरा अमर उजाला ब्यूरो, शिमला
अमर उजाला ब्यूरो, शिमला Published by: अंकेश डोगरा Updated Wed, 01 May 2024 06:04 PM IST
सार

भाजपा के मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा कांग्रेस पर जुबानी हमला बोला है। रणधीर शर्मा ने कहा कि आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के माध्यम से प्रदेश की अलग-अलग किस्तों में 2,000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की। प्रदेश सरकार ने हिमाचल की जनता से 252 करोड़ रुपये आपदा राहत कोष के नाम पर भी जमा किए , लेकिन अभी तक कांग्रेस सरकार ने 1,720 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं।
 

विज्ञापन
Randhir Sharma said he got Rs 2000 crore from Centre but state spent only Rs 1720 crore
भाजपा के मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा - फोटो : Randhir Sharma

विस्तार

भाजपा के मीडिया प्रभारी रणधीर शर्मा ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में प्राकृतिक आपदा आने पर प्रदेश की कांग्रेस सरकार के मुख्यमंत्री और सभी मंत्री अपनी पीठ थपथपाने से पीछे नहीं हटे। सच्चाई यह है कि आपदा राहत के लिए केंद्र सरकार ने एनडीआरएफ और एसडीआरएफ के माध्यम से प्रदेश की अलग-अलग किस्तों में 2,000 करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता की। प्रदेश सरकार ने हिमाचल की जनता से 252 करोड़ रुपये आपदा राहत कोष के नाम पर भी जमा किए। अभी तक हिमाचल की कांग्रेस सरकार ने 1,720 करोड़ रुपये ही खर्च किए हैं।

विज्ञापन


रणधीर शर्मा ने कहा कि 7 लाख रुपये मकान बनाने की घोषणा करने वालों ने अभी तक जनता को 3 लाख रुपये ही इस सरकार ने दिए, जिन लोगों की पूरी जमीन बर्बाद हो गई, उनको नई जमीन देने का वादा कर भी अभी तक किसी को जमीन नहीं दी गई। कांग्रेस सरकार ने विधायक क्षेत्र विकास निधि की एक भी किस्त नहीं दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए रणधीर शर्मा ने कहा कि उनकी सरकार ने एक्साइज पॉलिसी में 40 प्रतिशत अधिक टैक्स लगाया है। मिल्क सेस के नाम पर 10 रुपये शराब की बोतल महंगी की, उससे 90 करोड़ रुपये से ज्यादा इकट्ठा किया और डीजल पर सात रुपये लीटर स्टेट की तरफ से वैट लगाया, लेकिन करोड़ों रुपये वहां से आने के बावजूद न तो प्रदेश में विकास के कार्य हो रहे हैं, न जनहित की योजनाएं चल रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed