फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Shimla News ›   Ranbir Kapoor's Tamasha movie shooting in shimla.

बर्फबारी से जूझने के बाद आखिर घर लौटे रणवीर कपूर

Mon, 01 Dec 2014 04:33 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला
ब्यूरो/अमर उजाला, शिमला Updated Mon, 01 Dec 2014 04:33 PM IST
विज्ञापन
Ranbir Kapoor's Tamasha movie shooting in shimla.

भारी बर्फबारी से जूझते हुए आखिर रणवीर घर लौट ही आए। भारी बर्फ और तूफान के बीच घर पहुंचने में रणवीर को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। यह मौका था शिमला में फिल्म तमाशा की शूटिंग का। शूटिंग के लिए 1980 के दशक का घर तैयार बनाया गया था। बर्फ दिखाने को नमक और रूई का प्रयोग किया गया।

विज्ञापन


80 के दशक की गाड़ी और फर्नीचर का भी बंदोबस्त किया गया था। करीब नौ बजे से देर शाम छह बजे तक शूटिंग हुई। शूटिंग यूनिट ने गेयटी थियेटर में भी शॉट फिल्माए। लोकल को-ऑर्डिनेटर दीपक भागड़ा और मनु सूद ने बताया कि मंगलवार से वाकनाघाट में शूटिंग होगी।
विज्ञापन


इम्तियाज के स्टाइल के कायल हुए युवा
तमाशा में लीड रोल में तो रणवीर कपूर हैं, लेकिन हिल्स क्वीन के युवा फिल्म के निर्देशक इम्तियाज अली के स्टाइल के फैन हो गए हैं। इम्तियाज की पसंदीदा आर्मी स्वेटर और हेयर स्टाइल युवाओं को खासा आकर्षित कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाकनाघाट में 2 दिसंबर से शूटिंग

बॉलीवुड फिल्म तमाशा की शूटिंग अब दो दिसंबर से वाकनाघाट में होगी। पहली दिसंबर को शूटिंग से ब्रेक ली गई है। दो दिसंबर को यूनिट फिल्म की शूटिंग के लिए शिमला से वाकनाघाट के लिए रवाना हो जाएगी।


यूनिट के 15 सदस्यों ने किया रक्तदान

अलमाईटी ब्लैसिंग संस्था की ओर से रविवार को रिज मैदान पर रक्तदान शिविर लगाया गया। इस दौरान मुंबई से आए प्रोडक्शन मैनेजर सुभाष लखारा की अगुवाई में शूटिंग यूनिट के 15 सदस्यों ने रक्तदान किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed