{"_id":"61ddc5a344254d1a121c6ff7","slug":"rampur-shimla-highway-not-through-out-shimla-news-sml3964061152","type":"story","status":"publish","title_hn":"चार दिन बाद भी शिमला रामपुर हाईवे बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चार दिन बाद भी शिमला रामपुर हाईवे बंद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नारकंडा में शीशे में बदली सड़क; फिसलन से दुर्घटना का खतरा, वाया मशोबरा भेजी3 बसें
क्रॉसर
क्षेत्रीय प्रबंधक ने किया सड़क का निरीक्षण
बसों के संचालन के लिए सुरक्षित नहीं सड़क
अमर उजाला ब्यूरो
शिमला। राजधानी शिमला को ऊपरी शिमला से जोड़ने वाला राष्ट्रीय राजमार्ग-05 चार दिन बाद भी बहाल नहीं हो पाया है। मंगलवार को भी शिमला से वाया नारकंडा-रामपुर, रिकांगपिओ के लिए बस सेवा ठप रही। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक रामपुर प्रेम सिंह ने मंगलवार को नारकंडा में सड़क की स्थिति का जायजा लिया। बताया कि बसों के संचालन के लिए अभी सड़क सुरक्षित नहीं है।
नारकंडा के पास सड़क पर जमी बर्फ शीशे में बदल गई है। भारी फिसलन से सड़क वाहनों के संचालन के लिए सुरक्षित नहीं है। सड़क पर रेत मिट्टी भी सही तरीके से नहीं डाली जा रही है। नालों में सड़क की स्थिति बेहद खराब है। कई मोड़ों पर वाहनों की क्रॉसिंग तक संभव नहीं है। बर्फ हटाने के लिए डबल ब्लेड लगा दिया है। क्षेत्रीय प्रबंधक प्रेम सिंह ने बताया कि सड़क की स्थिति को देखते हुए सभी बसों को वाया बसंतपुर मशोबरा रूट पर चलाने के निर्देश दिए हैं। बुधवार को यदि सड़क की स्थिति में सुधार हुआ तो ट्रायल के लिए बसें वाया नारकंडा संचालित की जाएंगी। एचआरटीसी शिमला ग्रामीण डिपो की बसें भी मंगलवार को नारकंडा रूट पर नहीं भेजी गई। बुधवार को शिमला से नारकंडा तक बसों का संचालन शुरू किया जाएगा।
71 रूटों पर नहीं चली निगम की बसें
शिमला। राजधानी शिमला से ऊपरी क्षेत्रों के लिए सड़कें बसों के संचालन के लिए सुरक्षित न होने के कारण मंगलवार का भी निगम के 71 रूटों पर बस सेवा बहाल नहीं हो पाईं। मशोबरा रूट मंगलवार को बहाल हो गया लेकिन शिमला लोकल में विक्ट्री टनल, लक्कड़ बाजार, आईजीएमसी, संजौली रूट पर बस सेवा प्रभावित रही। शिमला से ठियोग, कोटखाई, चौपाल, नेरवा, जुब्बल, रोहड़ूू, नारकंडा, किंगल, कुमारसैन के अधिकतर रूट मंगलवार को संचालित नहीं हो सके। एचआरटीसी के मंडलीय प्रबंधक शिमला दलजीत सिंह ने बताया कि शिमला और रोहड़ू के बीच ट्रायल किया है लेकिन अधिकतर रूट अभी बहाल नहीं हो पाए।